ओबामा को गाली देने का नतीजा, फिलीपीन्स बर्बादी की तरफ !

Translate News:
     फिलीपीन्स के राष्ट्रपति रॉड्रिगो की एक गाली की कीमत पूरा देश चुका रहा है। फ्लीपीन्स के राष्ट्रपति ने दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स को गाली दी थी, वो भी मां की गाली। उसका नतीजा तो दिखना ही था। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को गाली देने का खामियाजा एशिया के इस सबसे महंगे मार्केट प्लेस के लिए काल बन गया है।
    फिलीपीन्स के मनीला को एशिया का सबसे महंगा बाजार माना जाता है। लेकिन रॉड्रिगो ने ओबामा को गाली क्या दी निवेशकों ने देश छोड़ना शुरू कर दिया है। इसके कारण फिलीपीन्स का शेयर बाजार लगातार नीचे जा रहा है। राष्ट्रपति दुतर्ते की गाली के बाद निवेशकों की भावनाएं आहत हुई हैं। पिछले 5 हफ्ते के दौरान देश के शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई है।
     फिलीपीन्‍स का शेयर मार्केट इंडेक्स 1.3 फीसदी गिरकर 7,619 अंकों तक पहुंच गया है। इसके अलावा देश को विदेशी निवेश का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। ओबामा को गाली वाले बयान के बाद से विदेशी निवेशकों ने इक्विटीज से 5.8 करोड़ डॉलर यानि करीब 384 करोड़ रुपये निकाल लिए। अगर पिछले एक साल की बात करें तो किसी एक दिन निवेश जाने का ये सबसे बड़ा मामला है।
    इतना ही नहीं पिछले 11 दिनों के दौरान फिलीपीन्स से लगभग 33.3 करोड़ डॉलर का निवेश निकल चुका है। ये सब कुछ हो रहा है फिलीपीन्स के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतर्ते द्वारा ओबामा को गाली देने के कारण। दुतर्ते ने अपने बयान में ओबामा को वेश्या का बेटा कहा था। जिसके बाद लाओस में होने वाली ओबामा और दुतर्ते की मुलाकात को रद्द कर दिया गया है। हालांकि बाद में दुतर्ते ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली थी। लेकिन उनकी गाली से फिलीपीन्स आर्थिक तौर पर बरबादी की तरफ बढ़ रहा है।


Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top