Breaking News
Loading...

इन्हें शर्म नहीं आई ...सेना के फंड में वेंकैया नायडू के बेटे ने दी इतनी रकम!

Image may contain: 1 person
      हैदराबाद।। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू के बेटे हर्ष मुप्पावरापू की आजकल सोशल मीडिया में भद्द पिट रही है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बड़े वाहन डीलर के रूप में जाने-पहचाने जाने वाले हर्ष की ने सेना फंड में 1,116 रुपए दान किए हैं।
    केंद्रीय मंत्री के बेटे और नामी विहिकल डीलर होने के बावजूद हर्ष ने आर्मी वेलफेअर फंड में महज 1100 रुपए की छोटी रकम दान की। इस मामले का पता उस वक्त चला, जब 20 सितंबर को हर्ष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बैंक रसीद की फोटो डाली थी।
     इसके बाद यह तस्वीर दूसरे सोशल ग्रुप्स में भी शेयर होने लगी और लोग उनकी आलोचना हो रही है। हर्ष की इंस्टाग्राम पोस्ट को अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर करते हुए एम युगंधर रेड्डी ने व्यंग किया- 'वह देशभक्ति की बात करते हैं और उन्होंने यह योगदान दिया है।'
     वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने लिखा है कि 'वेंकैया नायडू के बेटे 39 कंपनियों के मालिक हैं। उन्होंने सेना को महज 1,116 रुपए का दान किया है। वहीं गुजरात के एक व्यवसायी महेश सावनी ने उरी हमले में शहीद जवानों के बच्चों की पढ़ाई लिखाई का पूरा खर्च उठा रहे हैं।'
    गौरतलब है कि दान की रसीद की फोटो अपलोड करने से एक दिन पहले हर्ष ने अपने फेसबुक पोस्ट पर इस बारे में चर्चा की थी। उन्होंने लिखा था कि हमारे देश की सुरक्षा करने वाली सेने के लिए यदि देश का हर व्यक्ति महज 1 रुपए का अंशदान कर सके, तो यह अहम बात होगी।