चाचा ने कहा पार्टी छोड़ दो - पापा ने कहा कुर्सी छोड़ दो.. लेकिन ये हो नहीं सकता

0
Translate News:
अब डिंपल यादव और अपर्णा शांत करेंगी CM अखिलेश का गुस्सा
    लखनऊ।। काफी समय से चुप रहे यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने आज अपनी 'तीसरी आंख' खोल दी है। उन्होंने एक ही झटके में कई कैबिनेट मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसमें जो सबसे बड़ा नाम है वो शिवपाल यादव का है। शीर्ष सपा नेताओं के मनाने से भी नहीं माननेवाले अखिलेश यादव को अब उनकी पत्नी व सांसद डिंपल यादव और बहू अपर्णा यादव मनाएंगी।    
    सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक सपा सुप्रिमो मुलायम सिंह यादव ने सीएम अखिलेश को मनाने के लिए उनकी पत्नी डिंपल यादव और बहू अपर्णा यादव का सहारा लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने इन दोनों को ही बात-चीत करने के लिए अपने घर बुलाया है।
    आपको बता दें कि सीएम अखिलेश यादव ने आज अपनी कैबिनेट से 6 मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इनमें शिवपाल यादव, नारद राय, मदन सिंह चौहान, गायत्री प्रजापति, शादाब फातिमा और ओम प्रकाश सिंह को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया है। इतना ही नहीं सीएम ने जया प्रदा को भी यूपी फिल्म डेवेलपमेंट काउंसिल से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनसे काउंसिल का उपाध्यक्ष पद छिन गया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top