Translate Post:
सबसे खतरनाक बात है कि इस जीवाणु से ग्रस्त मरीजों पर दबाओं का कोई असर
नहीं होता है। इस जीवाणु का नाम बीजिंग स्ट्रेन ऱखा गया है। बीजिंग स्ट्रेन
का संक्रमण पूर्वोत्तर के राज्यों से होते हुए देशभर में फैल रहा है। यह
स्ट्रेन दवा प्रतिरोधी (ड्रग रेजिस्टेंस) व मल्टी ड्रग रेजिस्टेंस (एमडीआर)
टीबी का सबसे बड़ा कारण है। एमडीआर टीबी की ऐसी स्थिति होती है जब मरीजों
पर दवाएं असर करना बंद कर देती हैं। 43.3 फीसद मामलों में दवा प्रतिरोधी
टीबी का कारण बीजिंग स्ट्रेन पाया गया है।
