Breaking News
Loading...

यह है दुनिया के सबसे खतरनाक स्पेशल कमांडो ट्रेनर, इनके बारें में जानकर हर भारतीय को गर्व होगा

     हमारे भारतीय सेना के स्पेशल फ़ोर्स कमांडो को ट्रेनिंग देने वाले ग्रैंडमास्टर शिफुजी है। मध्यप्रदेश के जबलपुर से तालुक रखने वाले शिफुजी अभी मुंबई और पुणे में रहते है। ग्रैंडमास्टर शिफूजी कई फिल्मों में भी काम कर चुके है। अभी कुछ समय पहले उनकी एक फिल्म आई थी ‘बागी’ जिनमें वे टाइगर श्रॉफ को भारतीय पारम्परिक मार्शल आर्ट कलारी पयट्टू की कला सिखाते हुये नजर आये थे। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में थी। 
       हालाँकि, इस फिल्म में टाइगर ने अपने स्टंट सीन खुद भी किये, लेकिन इससे पहले स्टंट और एक्शन सीन करने से पहले उन्होंने ग्रैंडमास्टर शिफुजी से कड़ी ट्रेनिंग भी ली थी। इस फिल्म में उन्होंने एक 75 साल के गुरु का किरदार निभाया था। हालाँकि, उनकी वास्तविक उम्र 40 साल है। और भारत की ये कमाल की शख्सियत है। और स्पेशल फ़ोर्स के अलावा ये बॉलीवुड के कई स्टंटमैन को ट्रेनिंग भी दे चुके है।
      शिफुजी महिलाओं की रक्षा के लिए उन्होंने एक मिशन चला रखा है जिसका नाम मिशन प्रहार है और इस मिशन से उन्होंने कई हजारों महिलाओं को अपनी आत्मरक्षा के गुर सिखाये है।
         ग्रैंडमास्टर शिफूजी का नाम शौर्य भारद्वाज है लेकिन उन्हें पूरी दुनिया शिफूजी के नाम से ही जानती है। अभी मौजूदा समय में शिफुजी भारतीय सेना के स्पेशल फोर्सेस और कमांडो के ट्रेनर है। इसके अलावा शिफुजी 7 देशों की स्पेशल फोर्सेस को भी ट्रेनिंग देते है।
        शिफुजी शहीद भगत सिंह के बहुत बड़े प्रशंसक है। उनकी दीवानगी भगतसिंह के प्रति इतनी ज्यादा है कि, वह हमेशा भगतसिंह के नाम और उनकी लगी फ़ोटो की टी-शर्ट या शर्ट पहनते है। और भगतसिंह के इन्कलाब ज़िन्दाबाद के नारे से उन्हें बहुत ज्यादा लगाव है। और वह अपने सरकारी दस्तावेजों पर भी इंक़लाब जिंदाबाद का हस्ताक्षर करते है।