राहुल गांधी का पीएम पर निशाना, फेयर एंड लवली स्कीम चला रहे मोदी

0
Translate News:
Image may contain: 5 people

    देवरिया से दिल्ली तक 2500 किलोमीटर की किसान महायात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को यात्रा के अंतिम दिन मेरठ में रोड शो किया.
     उन्होंने काले धन को सफेद किए जाने की केंद्र सरकार की योजना पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चोरों को बचाने के लिए 'फेयर एंड लवली' स्कीम चला रखी है. राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कर्जदारों के प्रति दोहरा नजरिया अपना रहे हैं.
     मेरठ में भी राहुल गांधी के निशाने पर एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी ही रहे. राहुल ने कहा कि मोदी अमेरिका जाते हैं, लेकिन किसानों के घर नहीं. इनकी पार्टी भाजपा किसानों को ऋण वापस न करने पर चोर कहती है, जबकि विजय माल्या जैसे लोगों को 'डिफाल्टर' कहा जाता है.
      "राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने चोरों को बचाने के लिए फेयर एंड लवली स्कीम चला रखी है. कांग्रेस ने अपने समय में किसानों की जेब में पैसा डाला, लेकिन मोदी सरकार उद्यमियों के खाते में पैसे डाल रही है. उन्होंने कहा कि किसान परेशान हैं, वे भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं, आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन मुफ्त बिजली उद्यमियों को मिलती है, किसानों को नहीं.
     राहुल ने मांग की कि किसानों का कर्ज माफ किया जाए, नहीं तो कांग्रेस का आंदोलन और तेज होगा. काले धन को सफेद किए जाने की केंद्र सरकार की योजना पर राहुल ने मोदी को घेरते हुए कहा कि यह भी योजना पूंजीपतियों को लाभ देने के मकसद से ही चलाई गई है. अब विजय माल्या का काला धन सफेद हो जाएगा.
      इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस ने शीला दीक्षित जैसे विकासशील चेहरा दिया है और किसानों के बड़े हिमायती राहुल गांधी हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश हो या केंद्र सरकार, दोनों ही किसानों को ठग रही हैं. उनकी कोई भी स्कीम कारगर नहीं है.
    शीला दीक्षित ने कहा, "प्रदेश में बदलाव निश्चित है. हमारी सरकार आनी तय है. कांग्रेस सरकार सबसे पहले युवाओं को रोजगार और किसानों को उनकी फसल की उचित कीमत मुहैया कराएगी."

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top