गृह मंत्रीराजनाथ सिंह ने कहा- आतंक कायरों का हथियार है, पडोसी देश ने छेड़ा रखा है छद्म युद्ध

0
Translate News:
   पाकिस्तान का परोक्ष उल्लेख करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद की ‘कायरतापूर्ण’ मदद लेकर भारत को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहा है.
     उन्होंने कहा, ‘पडोसी देश ने छद्म युद्ध छेड़ रखा है. किन्तु आतंकवाद बहादुरों नहीं बल्कि कायरों का हथियार है. पीछे से लड़ने वाले कायर कहलाते हैं. वे आतंकवाद की मदद लेते हैं’.
    भारत तिब्बत सीमा पुलिस के 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर यहां उसके कैम्प कार्यालय में बल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बल की कड़ी चौकसी के चलते इस साल चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा भारतीय सीमा में घुसपैठ की घटनाओं में 60 प्रतिशत की कमी आयी है.
     उन्होंने दोनों देशों के बीच मौजूदा तनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि पड़ोसी भारत को नुकसान पहुंचाना चाहता है तथा वह आतंकवाद के जरिये इसे तोड़ने एवं अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है. सिंह ने कहा कि भारत की प्रगति को बाधित करने के लिए इस पर वक्र दृष्टि डाली जा रही है क्योंकि यह दुनिय की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है.
    सत्रह सितंबर को उरी के सैन्य शिविर पर हुए आतंकी हमले में 19 सैनिकों के शहीद होने के बाद से भारत पाक सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.
     भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में 27 सितंबर को पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था. भारतीय एवं पाकिस्तानी बलों द्वारा एक दूसरे के ठिकानों पर गोलीबारी किया जाना जारी रहने से दोनों पक्षों में कई लोगों की मौत हो चुकी है.
     सिंह ने इससे पहले सीमा की पहरेदारी करने वाले बलों को निर्देश दिया था कि वे पहले शत्रु पर गोलीबारी नहीं करे किन्तु यदि उन पर गोलीबारी हो तो फिर वे गोलियां नहीं गिनें.
     बाद में पाकिस्तान द्वारा संघषर्विराम उल्लंघन किये जाने के बारे में पूछे गये सवालों के जवाब में गृह मंत्री ने कहा, ‘हमारे सैनिक उन्हें समुचित जवाब दे रहे हैं’. भारत में पाकिस्तानी उच्चायोग के एक राजनयिक की संलिप्तता वाले मामले में पूछे गये एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार आवश्यक कदम उठा रही है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top