LoC और बॉर्डर पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर PAK ने की भारी फायरिंग, BSF 10 गुना ताकत से दे रही जवाब

0
Translate News:
    जम्मू।। पाकिस्तान की ओर से गुरुवार शाम से ही एलओसी पर बहुत नजदीक से रातभर भारी गोलीबारी हुई। पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाया। बीएसएफ ने 10 गुना ताकत से जवाबी कार्रवाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे हालात पर होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने भी BSF के डीजी से बात की और करारा जवाब देने को कहा। अखनूर की केरी में 5 जवान जख्मी हुए। जवानों को एयरलिफ्ट कर हॉस्पिटल ले जाया गया। NSA अजीत डोभाल को हमले की जानकारी दी गई। इस बीच, शुक्रवार को एलओसी से सटे सुंदरबानी और पल्लनवाला सेक्टर में पाक की तरफ से सीजफायर वॉयलेशन हुआ। बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक 56 बार सीजफायर तोड़ चुका है। BSF को ऑर्डर, एक के बदले दागें 10 मोर्टार...
- बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, LoC पर कई पाकिस्तानी टावर तबाह हुए हैं।
- पाक के कब्जे वाले कश्मीर में कई गांवों में आग लगने की भी खबर है। जबकि रात के अंधेरे में सीमा पार पाकिस्तानी रेंजर्स के रेस्क्यू के लिए आई एम्बुलेंस भी देखी गई।
- पाकिस्तान में 2 के मारे जाने और 11 के जख्मी होने की बात कन्फर्म हुई है।
- कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय चौकियों पर हमले के पीछे आतंकी भी हैं। चौकियों पर मोर्टार से हमला किया जा रहा है। एलओसी के बहुत नजदीक पाकिस्तानी आर्मी का जमावड़ा है।
क्या है इस हमले की वजह?
- पाक आर्मी के कमांडो एलओसी पर लगी बाड़ तक पहुंच गए थे।
- 29 नवंबर को रिटायर होने से पहले पाक आर्मी चीफ कोई बड़ी कार्रवाई करना चाहते हैं।
- सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेना चाहता है पाकिस्तान। वैसे दीपावली पर वह हमेशा ऐसी हरकत करता आया है।
किन चौकियों को बनाया निशाना
- LoC की तंगधार, मेंढर, आरएस पुरा, अरनिया, अखनूर और सांबा में भारतीय चौकियों को बनाया निशाना बनाकर गोलीबारी की।
BSF को ऑर्डर, एक मोर्टार के बदले दागे 10 मोर्टार
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएसएफ से कहा गया है कि पाकिस्तान से हो रही फायरिंग का 10 गुना ताकत से जवाब दिया जाए। पाक की तरफ से एक मोर्टार आने पर बदले में 10 मोर्टार दागे जाएं।
- एलओसी पार पाकिस्तान के कब्जे वाले गांवों में कई एम्बुलेंस देखी गई। बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में कई मकानों में आग लगने की खबर।
घुसपैठ रोकने में दो जवान शहीद
- इससे पहले जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर वॉयलेशन और घुसपैठ रोकने के दौरान पिछले 24 घंटे में दो भारतीय जवान शहीद हो गए।
- इनमें एक बीएसएफ और दूसरा गढ़वाल राइफल्स का जवान शामिल है। गुरुवार को पाकिस्तान ने एलओसी से सटे कई इलाकों में फायरिंग की।
- अब्दुलियां में जख्मी जवान को जान गंवानी पड़ी। इसके बाद शाम को कुपवाड़ा के तंगधार में घुसपैठ रोकने में 4-5 आतंकियों के साथ एनकाउंटर में आर्मी का एक जवान शहीद हो गया।
- बीएसएफ ने भी एक पाक रेंजर मार गिराया है।
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद 56 बार सीजफायर वॉयलेशन कर चुका है पाक
- पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने अब तक 56 बार सीजफायर वॉयलेशन किया है।
- पाक रेंजर्स ने आरएस पुरा, अरनिया, अब्दुलियां, नौशेरा और पुंछ में सीजफायर तोड़कर हेवी फायरिंग की। तीन दिन से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।
- इसी हफ्ते सोमवार को सीमापार से फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया था। एक बच्चे की भी मौत हो गई थी।
आम नागरिक बन रहे हैं निशाना
- पिछले पांच दिनों में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में सबसे ज्यादा आम नागरिक निशाना बन रहे हैं।
- पांच दिनों में 30 से ज्यादा आम लोग घायल हो चुके हैं। गुरुवार को इन सेक्टर्स में घायल हुए लोगों का यहां के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
- इन सेक्टर्स के कई गांवों के लोग अपना घर छोड़कर जा चुके हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top