नई दिल्ली।। पीएम मोदी ने कहा, हम जानते हैं और आपको भी पता है कि दिल्ली के किसी बाबू का यहां गोवा में फ्लैट बना हुआ है।
काला धन रखने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नोटबंदी का बड़ा फैसला लेने के बाद पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि ये आखिरी कदम नहीं है। गोवा के पणजी में एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नोटबंदी के बाद अपने अगले कदम की जानकारी दी। पीएम ने यह साफ कर दिया कि वर्तमान मुहिम के बाद उनके निशाने पर बेनामी संपत्ति रखने वाले लोग होंगे।
पीएम मोदी ने कहा,
हम जानते हैं और आपको भी पता है कि दिल्ली के किसी बाबू का यहां गोवा में
फ्लैट बना हुआ है। मुझे गोवा के बिल्डरों से शिकायत नहीं। लेकिन गोवा में
जिसकी सात पीढ़ी में कोई नहीं रहा, उसने फ्लैट यहां खरीदा। गोवा में दूसरे
के नाम फ्लैट खरीदा। हमने कानून बनाया है, जो भी बेनामी संपत्ति होगी,
दूसरे के नाम संपत्ति होगी, हम उस पर कानूनन हमला बोलने वाले हैं। यह
संपत्ति देश की है, देश के गरीब की है। यह सरकार सिर्फ और सिर्फ देश के
गरीबों की मदद करना कर्तव्य मानती है, मैं ऐसा करके रहूंगा।
30 दिसंबर के बाद दिक्कत हुई तो सजा का हकदार
नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी को लेकर रविवार को गोवा में एक प्रोग्राम के दौरान कहा, सरकार बनाते ही मैंने कालाधन पर कदम उठाया था। मेरी कैबेनिट के पहले दिन ही मैंने एसआईटी गठित की। उन्होनें कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार बनी थी, देश ने जैसा चाहा मैने वैसा किया है।
फैसले से ईमानदारों को कोई तकलीफ नहीं है लेकिन 2जी, कोयला घोटाले वाले परेशान हैं। उन्होंने कहा अब बेनामी संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि 30 दिसंबर के बाद इस तरह की कोई दिक्कत लोगों को नहीं झेलनी होगी। यदि ऐसा हुआ तो इसकी सजा भुगतने को भी मैं तैयार हूं।