Breaking News
Loading...

बिना हिसाब-किताब के अगर कुछ हाथ आया तो मैं उनका आजादी के बाद से अब तक का खाता खंगालूंगा - मोदी

0
Image may contain: 1 personऑपरेशन ब्लैक आउट पार्ट-2 जनवरी से
       कालेधन के खात्मे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई नोटबंदी को लेकर पूरे देश में माहौल गर्म है, चौतरफा अफरातफरी मची हुई है.
     अभी ब्लैकमनी को लेकर छेड़ा गया यह अभियान अभी थमा नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरे अभियान की तैयारी शुरू कर दी है. पहले अभियान में लोग 30 दिसम्बर तक 1000-500 के नोट बैंकों में जमा करा सकते हैं, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होने वाली है.
     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जापान में भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि 31 दिसम्बर के बाद ब्लैकमनी के खात्मे को लेकर और बड़ी कोई योजना लाई जाएगी. उन्होंने कहा कि बिना हिसाब-किताब के अगर कुछ हाथ आया तो मैं उनका आजादी के बाद से अब तक का खाता खंगालूंगा.
     प्रधानमंत्री जापान में वैसे तो भारतीय मूल के लोगों को संबोधित कर रहे थे, लेकिन कड़ा संदेश भारत में रह रहे उन लोगों के लिए था, जिनके पास कालाधन है और वह नोटबंदी का तोड़ निकालकर अपना कालाधन बचाने की फिराक में हैं. प्रधानमंत्री ने नोटबंदी को लेकर अपने अंदाज में कई बातें कहीं.
     उन्होंने कहा कि जब मैंने एक बार कह दिया कि गृहिणी ढाई लाख रुपए तक अपने खाते में जमा करा सकती है, सरकार नहीं पूछेगी कि कहां से पैसा आया? फिर क्यों लोग घबरा रहे हैं? उन्होंने कहा कि नोटबंदी का ही असर है कि जो लोग गंगाजी में चबन्नी नहीं डालते थे, वे अब 1000-500 के नोट गंगा मैया को चढ़ा रहे हैं.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)