मोदी का अगला निशाना शिक्षा और स्वास्थ्य

0
Translate News:
Image may contain: 1 person
    केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगली कार्रवाई स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में होगी.
     गृह नगर पहुंचीं उमा भारती ने संवाददाताओं से कहा, "इस समय देश की स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा का बुरा हाल है, कालेधन के खिलाफ शुरू हुई मुहिम से आने वाली रकम का उपयोग इन क्षेत्रों में होगा. मुझे तो लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी की अगली कार्रवाई स्वास्थ्य और शिक्षा पर ही होगी."
    देश में 500-1,000 के नोट पर पाबंदी लगाए जाने के फैसले को अच्छा कदम बताते हुए उमा ने कहा, "इस फैसले से जनता को सिर्फ चार-पांच दिन असुविधा झेलना पड़ेगी, मगर इस कार्रवाई से जो कालाधन सामने आएगा, उससे अस्पताल बनेंगे, स्कूल बनेंगे."
उमा भारती ने मोदी को 'चांद' और विपक्ष के नेताओं को 'जुगनू' करार दिया
      कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व अन्य विपक्षी नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "विपक्ष के नेताओं को अब कुछ न कुछ करना होगा, क्योंकि मोदी इनके सामने काफी बड़े हो गए हैं, मोदी हो गए हैं चांद के जैसे और वे हैं जुगनू के समान, जब जुगनू टिमटिमाएगी तब तो दिखेगी."
     बड़े नोटों को अमान्य किए जाने के फैसले के विरोध पर उमा ने कहा, "इस फैसले से अगर किसी को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है तो वह है समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी, क्योंकि इनके पास इतने नोट हैं कि वे किसी तहखाने में रखे होंगे. इनकी माला के नोट कहां गए यह मुझे नहीं मालूम, और समाजवादियों ने जिस तरह जमुना जी पर कब्जा कर खनन करके लूटा है, वे तो रोंएगे ही."
    यह चर्चा आम है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने से तीन महीने पहले बड़े नोटों पर पाबंदी इसलिए लगाई गई है कि चुनाव में सपा, बसपा या अन्य पार्टी तहखाने में रखे नोटों का इस्तेमाल न करने पाएं और सिर्फ केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी ही चुनाव में नए नोट खर्च करे.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top