मुस्लिम व्यक्ति की पेशकश पर बोलीं सुषमा, किडनी पर धर्म का कोई ठप्पा नहीं होता

0
Translate News:
Image may contain: 1 person , close-up
     विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने लिए किडनी दान करने की एक मुस्लिम व्यक्ति की पेशकश पर उसका आभार जताते हुए कहा कि किडनी पर धर्म का कोई ठप्पा नहीं होता। सुषमा स्वराज की किडनी खराब हो गई है और वह इस समय एम्स में भर्ती हैं। नई किडनी का ट्रांसप्लांट करने के लिए अस्पताल में उनके टेस्ट किए जा रहे हैं।
      सुषमा ने बुधवार को ट्विटर पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी थी और तब से सैकड़ों लोगों ने उन्हें अपना किडनी दान देने की पेशकश की है। मुजीब अंसारी नाम के व्यक्ति ने उन्हें किडनी दान करने की पेशकश करते हुए ट्विटर पर लिखा था कि वह मुस्लिम हैं और उत्तर प्रदेश में रहते हैं और बीएसपी के समर्थक हैं।
    इसके बाद सुषमा ने ट्वीट किया कि भाइयों आपका बहुत बहुत शुक्रिया।
मुझे यकीन है, किडनी पर धर्म का कोई ठप्पा नहीं होता। अंसारी ने ट्वीट किया था ‘सुषमा स्वराज मैम, मैं बसपा का समर्थक हूं और एक मुस्लिम हूं लेकिन मैं आपके लिए अपनी किडनी दान करना चाहता हूं, मेरे लिए आप मां समान हैं, अल्लाह आपको बरकत दे।’
   एक और मुस्लिम व्यक्ति नियामत अली शाइक ने भी जरूरत पड़ने पर सुषमा को किडनी देने की पेशकश की। जान शाह नाम के एक दूसरे ट्विटर उपयोगकर्ता ने भी कहा कि वह उन्हें अपनी किडनी देने के लिए तैयार हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top