मुस्लिम महिलाओं को भी मिले तीन तलाक का अधिकार : भाजपा

0
Translate News:
Image may contain: 1 person
    भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि यदि मुस्लिम महिलाओं को भी 'तीन तलाक' का अधिकार मिल जाए तो समाज की यह समस्या स्वत: समाप्त हो जाएगी. उस स्थिति में पुरुष अच्छी तरह समझ पाएंगे कि जब किसी महिला को इस प्रकार तलाक दे दिया जाता है तो उस पर क्या गुजरती है.
      प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की ओर से प्रदेश में निकाली जा रही ‘परिवर्तन यात्रा’ की तैयारियों का जायजा लेने मथुरा आयीं पार्टी के महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने उक्त बात कही. भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' 25 नवंबर को मथुरा पहुंचेगी तथा 29 तक जनपद के पांचों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेगी.
     'तीन तलाक' के मुद्दे पर पार्टी के नजरिए का समर्थन करते हुए भाजपा नेता ने कहा, 'किसी भी धर्म के पुरुषों को 'तीन तलाक' जैसा अधिकार देना पूरी तरह से गलत है. यह किसी दृष्टिकोण से धार्मिक मुद्दा नहीं है. यह लैंगिक समानता के विरुद्घ है.'
     स्वाति ने कहा, 'इस्लाम में पूर्ण लैंगिक समानता का दावा करके जो लोग तीन तलाक जारी रखने की वकालत करते हैं, वे गलत हैं.' उन्होंने कहा, 'यदि महिलाओं को भी पुरुषों की तरह तीन तलाक का हक़ दे दिया जाए, तो फिर पूरा :पुरूष: समाज विरोध में उतर आएगा.'
     उन्होंने कहा कि भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' एवं महिला सम्मेलन, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आदि आयोजनों से पार्टी के पक्ष में माहौल बनेगा. लोग जान पाएंगे कि आखिर भाजपा व अन्य राजनैतिक दलों की सोच में क्या अंतर है? भाजपा उनके भले के लिए केंद्र तथा अन्य कई राज्यों में कैसे विकास कार्य कर रही है.
    सपा-रालोद-जनता दल और कांग्रेस के गठबंधन पर स्वाति ने कहा, 'सभी भाजपा की लोकप्रियता से घबराए हुए हैं, इसलिए गठबंधन की बात हो रही है.' उन्होंने एक बार फिर बसपा प्रमुख मायावती को प्रदेश की किसी भी सामान्य सीट से लड़ने की चुनौती देते हुए दावा किया, 'ऐसा होने पर मैं उनकी ज़मानत जब्त करा दूंगी.'
    एक अन्य सवाल के जवाब में स्वाति ने कहा कि उनके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने पर वह जेल गए. 'लेकिन उनकी बेटी के मामले में नामजद आरोपी पॉक्सो जैसे कड़े कानून के बावजूद खुलेआम घूम रहे हैं. सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है.'

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top