बवाना में केजरीवाल की फजीहत

0
Translate News:
   रविवार को बवाना औद्योगिक इलाके में नोटबंदी को लेकर रैली करने पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. वहां मौजूद लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाकर केजरीवाल को असहज कर दिया.
      आसपास अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला. विरोध से हतोत्साहित केजरीवाल ने छत पर चढ़कर लोगों को संबोधित किया. हालांकि भारी हंगामे की वजह से केजरीवाल की बात लोगों तक नहीं पहुंच पा रही थी.
     नोटबंदी को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पिछले दिनों में तमाम बैंक शाखाओं व आरबीआई दफ्तर पहुंचकर मौका मुआयना किया. गांधी नगर मार्केट और आजादपुर मार्केट में रैली की लेकिन उन्हें समर्थन मिलने की बजाय भारी विरोध का सामना करना पड़ा. विरोध से आजिज केजरीवाल को यहां तक कहना पड़ा कि मोदी ने गुंडे भेज रखे हैं.
     बहरहाल आज छुट्टी के दिन केजरीवाल बवाना औद्योगिक इलाके में नोटबंदी को लेकर रैली करने पहुंचे हुए थे. केजरीवाल की सभा को सफल बनाने के लिए आप ट्रेड विंग के कार्यकर्ताओं ने एड़ी-चोटी को जोर लगा रखा था, लेकिन वहां अजीबो-गरीब स्थिति देखने को मिली. वहां मौजूद व्यापारी और मजदूरों ने केजरीवाल के खिलाफ और मोदी के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए. मोदी-मोदी सुनकर केजरीवाल की असहज स्थिति हो गई.
    माहौल को देखते हुए केजरीवाल को छत पर चढ़ाया गया. छत पर चढ़कर केजरीवाल ने कहा, जो लोग मोदी-मोदी कर रहे हैं वो मेरी बात सुन लें. मेरे जाने के बाद मोदी-मोदी कर लेना. हमने भी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. अगर इससे करप्शन कम होता तो मैं भी मोदी-मोदी चिल्लाता.
    हमने इस देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी है. जान की बाजी लगाई है. शुगर का मरीज होने के बावजूद भूख हड़ताल पर रहा. रॉबर्ट वाड्रा, मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी और स्विस बैंक का एकाउंट नंबर लाया था. मोदी में हिम्मत नहीं हैं कि अंबानी का नाम ले लें.


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top