Headline
Loading latest headlines...

वाह रे समाजवादी वाह रे U P पुलिस

0
Translate Post:
   रायबरेली।। थाने के सामने बीच सड़क पर अपनी मासूम बेटी के साथ लेटी इस महिला को जरा गौर से देखिये यह कोई पागल नहीं बल्कि अपनों की सताई हुई है। दरअसल रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के मतीनगंज की रहने वाली पीडिता मीना की सादी 8 साल पहले डलमऊ थाना क्षेत्र के घुरवारा में हुई थी सादी के दो साल बाद से उसे प्रताडित किया जाने लगा और वह अपने मायके आकर यहा से पति के विरूद्व मुकदमा दर्ज करा दिया। यही नहीं उसका मायके में अपने मां बाप के पास आ जाना उसके बाहियो को खटकने लगा और आये दिन उसे घर से भगाने लगे यही नहीं उसे बराबर प्रताडित करने लगे। बीते एक सप्ताह पहले पीडिता ने अपनी समस्याओ को लेकर थाने गयी पर वहा भी उसे दुत्कार मिली। थक हारकर पीडिता ने बृहस्पितिवार को थाने के सामने अपनी बेटी के साथ सडक पर लेट कर रोड जाम कर दिया और आत्महत्या करने की गुहार लगाने लगी। कई घंटो तक चले ड्रामे के बाद लोगो ने व पुलिस ने पीडिता को समझाया तब जाकर जाम खुल सका। पीडिता की माने तो उसे पहले ससुराल वालो ने दुत्कारा और अब मायके वाले दुत्कार रहे है वह अपनी छोटी बच्ची के साथ इस हालत में जाये तो जाये कहा इससे अच्छा वह आत्महत्या क्यो न कर ले। पीड़िता देर रात तक थाने में मौजूद रही पर उसकी सुनने वाला कोई नहीं दिखा।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
  • Loading Posts...