बदमाशों से भिड़ा ‘रखवाला’ सांप, अपनी जान देकर बचाई 400 साल पुरानी धरोहर

Translate News:
     हलधरपुर।। यूपी के मऊ जिले में आस्था और भगवान का चमत्कार देखने को मिला है। दरअसल, आठ बदमाशों ने राम जानकी मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर मंदिर में लूटपाट करने की कोशिश की थी, लेकिन एक चमत्कार होने की वजह से अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए।
      मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा बाजार के निकट डीह तिलक ठाकुर गांव के समीप ठाकुरजी के मंदिर में मंगलवार की रात पुजारी को बंधक बना कर गर्भगृह में घुसे आठ बदमाशों में से एक को सांप ने काट दिया। बदमाशों ने सांप को गर्भगृह में ही मार डाला पर वे मंदिर से बिना कुछ चुराए ही भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए।
ठाकुर जी की मूर्ति
      हलधरपुर क्षेत्र के रतनपुरा बाजार के निकट डीह तिलक ठाकुर मौजे में ठाकुर जी का मंदिर है। 400 वर्ष पुराने इस मंदिर में राम, जानकी, लक्ष्मण की मूर्तियां हैं। मंगलवार की रात पुजारी अरुणेश कुमार तिवारी गर्भगृह का ताला बंदकर मंदिर केबरामदे में चौकी पर सोए थे। पुजारी के अनुसार रात में लगभग 12 बजे करीब 8 की संख्या में बदमाश आए और उन्हें तमंचे से आतंकित कर एक कमरे में बंद कर दिया।
     इसके बाद बदमाशों ने गर्भगृह का ताला तोड़ दिया और उसके अंदर घुस गए। ज्योंहि बदमाश गर्भगृह में पहुंचे वहां मौजूद सांप ने एक बदमाश को काट लिया। इससे भयभीत बदमाशों ने सांप को वहीं मार डाला। इस बीच सर्पदंश केसाथी की हालत गंभीर देख बदमाश बिना मूर्ति आदि लिए ही फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पुजारी ने शोर मचाया और कमरे में रखा लोहे के रम्मे की मदद से दरवाजा खोलकर बाहर आए।
    घटना की जानकारी होते ही रात में ही मंदिर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी जानकारी 100 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह आदि मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। क्षेत्र में चर्चा है कि मूर्ति चुराने आए बदमाशों को ईश्वर की कृपा से मुंह की खानी पड़ी।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top