Translate Post:
लंदन।। लंदन में एक गर्भवती गाय 40 फीट ऊंची पहाड़ी से नदी में गिर गई लेकिन इतने ऊंचाई से गिरने के बाद भी उसका बाल बांका नहीं हुआ। गाय जैसे ही नदी में गिरी, वह तैरकर एक द्वीप पर पहुंच गई।उसके बाद 9 घंटे की मशक्कत के बाद इस गाय फिर पहाड़ पर लाया गया। इस दौरान गाय पूरी रात द्वीप पर रही।
कॉर्नवेल फायर एंड रेस्क्यू सर्विस ने कहा 'काफी मशक्कत के बाद उसे वापस ले आया गया। पहाड़ पर लाते ही उसने दोबारा खेतों में चरना शुरू कर दिया। गाय को पशु चिकित्सक और एक किसान की देखभाल में रखा गया।' इस अविश्वसनीय घटना में बाल-बाल बची गाय अब पूरी तरह स्वस्थ है।
