व्‍हाट्सऐप को टक्‍कर देने माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्‍च किया कायझाला

0
Translate News:
    वॉशिंगटन।। माइक्रोसॉफ्ट ने मैसेजिंग ऐप कायझाला को लॉन्च किया है। यह नया ऐप व्हाट्सऐप, हाइक, फेसबुक मैसेंजर और इसी तरह के अन्य मैसेजिंग ऐप की तरह ही काम करेगा, जिनके साथ कायझाला की प्रतिद्वंद्विता होगी।
        माइक्रोसॉफ्ट के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सत्या नाडेला ने कहा कि यह ऐप "वास्तविक ऐप्लीकेशन" है। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट राजीव कुमार ने कहा कि हम एक कंपनी के रूप में इंटरप्राइस प्रोडक्टिविटी स्पेस में सफल हैं। मगर, क्या यह हमेशा मोबाइल स्पेस में भी दिखता है? शायद नहीं।
     इसलिए हमारे सामने सवाल था कि मोबाइल स्पेस में उत्पादकता क्या है। कुमार ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से 2000 से अधिक ग्राहकों से मुलाकात कर चुका हूं और उनकी आवश्यकताओं, मोबाइल उत्पादकता की उनकी आकांक्षाओं को समझता हूं।
      अगर आप चीन को देखें, तो पाएंगे कि यह मोबाइल प्रोडक्टिविटी में सबसे आगे है। WeChat इसका प्रतीक है। आप उस पर कई काम जैसे पिज्जा ऑर्डर, बिल भुगतान, चिट-चैट आदि कर सकते हैं। भारत इस मामले में काफी काफी पीछे है। हालांकि, बहुत से लोग अपना काम फोन पर करते हैं। हालांकि, अभी तक कोई एप्लीकेशन काम और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के लिए नहीं नहीं तैयार किया गया है।






Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top