BSP-SP-AAP के बाद अब कांग्रेस ने EVM पर उठाए सवाल
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में धांधली और EVM मशीनों में छेड़छाड़ करके भाजपा के बहुमत पाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बसपा सुप्रीमो बहन मायावती, सपा के अखिलेश यादव, लालूप्रसाद यादव आदि अनेकों दिग्गज नेताओं ने EVM पर सनसनीखेज खुलासे किए हैं। जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कटघरे में खड़े नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से दोबारा चुनाव कराने की मांग जोर पकड़ रही है।
अब हरियाणा के युवा सामाजिक कार्यकर्ता नवाब सतपाल तँवर ने चुनाव आयोग में आरटीआई दाखिल करके सूचना मांगी है। तँवर ने उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों में हुए 2017 विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल की गई मशीनों की पूरी जानकारी चुनाव आयोग से कई बिन्दुओं पर मांगी है। लोकतंत्र के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि चुनाव में इस्तेमाल की गई EVM मशीनों की जानकारी मांगी गई है। तँवर द्वारा दाखिल की गई आरटीआई में कई बिन्दु ऐसे हैं जिनपर आयोग को EVM मशीनों की INSPECTION भी करानी पड़ सकती है। तँवर ने खुद EVM मशीनों की जांच करने की बात कही है। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि नवाब सतपाल तँवर EVM घोटाले को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिका भी दायर कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ जाएंगी और EVM घोटाले के आरोप सही साबित हो गए तो यह लोकतंत्र के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण होगा।
BSP-SP-AAP के बाद अब कांग्रेस ने EVM पर उठाए सवाल
उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में बीजेपी की शानदार जीत पर मायावती, अखिलेश यादव और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से उठे सवालों के बाद अब कांग्रेस ने भी ईवीएम के इस्तेमाल पर सवाल उठाया है। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा है कि एमसीडी चुनाव, ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर के जरिए कराया जाए। दरअसल, उन्होंन अरविंद केजरीवाल को ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव निष्पक्ष कराए जाएं और उसके लिए ईवीएम का इस्तेमाल न किया जाए क्योंकि सब ईवीएम पर सवाल उठाते हैं।
यूपी की ऐतिहासिक जीत के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी बीजेपी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि मुस्लिम और पिछड़ों को अलग रखकर आर्थिक तरक्की कैसे की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने यूपी चुनाव में जीत 403 सीटों वाले प्रदेश में एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं देकर जीत हासिल की, जहां 19.3 फीसदी मुस्लिम आबादी है। नतीजों के दिन अखिलेश यादव और मायावती ने भी ईवीएम पर आरोप लगाया था।
