Breaking News
Loading...

सेना में बैठे मुस्लिम अफसरों की हो जांच - साध्वी प्राची

    लखनऊ।। देश में हुए आतंकी हमले के बाद फायरब्रांड हिंदू नेता साध्‍वी प्राची का बयान सामने आया है। साध्वी का कहना है कि अब सेना में बैठे मुस्लिम अफसरों की जांच होनी चाहिए। इससे यह पता चल सकेगा कि कहीं उनके तार पाकिस्तान से तो जुड़े नहीं हैं।
मुसलमानों की बढ़ी जनसंख्‍या
-साध्वी प्राची ने कहा कि बीते दिनों बीएसएफ से कई आईएसआई एजेंट पकड़े गए हैं।
-ऐसे में अब पठानकोट हमले को देखते हुए सेना में तैनात मुस्लिम अफसरों की जांच होनी चाहिए।
-बीते कुछ समय में मुसलमानों की जनसंख्या भी बढ़ी है। इसीलिए सेना में भी इनकी घुसपैठ तेज हुई है।
-उन्होंने आगे कहा कि जांच करने में क्या बुराई है। जांच के साथ ही पता चल जाएगा कि कौन देशभक्त है और कौन नहीं।
आमिर-शाहरुख जैसों के बयानों ने बढ़ाया आतंकियों का मनोबल
-साध्वी ने कहा कि आमिर खान और शाहरुख खान जैसे लोगों के इन्‍टॉलरेंस पर दिए गए बयानों की वजह से आतंकियों का मनोबल बढ़ता है।
-इसके बाद ही देश पर हमले होते हैं।
-उन्होंने आगे कहा कि ये लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं।
-अब आमिर और शाहरुख पठानकोट हमले पर क्यों नहीं बोल रहे हैं।
आजम और ओवैसी भी जिम्मेदार
-साध्वी प्राची ने आगे कहा कि आजम और ओवैसी जैसे लोग अपने बयानों से जब-तब देश को नीचा दिखाने का काम करते हैं।
-पठानकोट में शहीद हुए सात जवानों के लिए जितने जिम्मेदार आतंकी हैं, उतना ही ये लोग भी हैं।
पठानकोट में हुआ आतंकी हमला
-बता दें कि पठानकोट में हुए आतंकी हमले में जवानों ने आतंकियों के मंसूबों को फेल कर दिया।
-इस हमले में अब तक सात जवान शहीद हो चुके हैं। वहीं, सेना ने छह आतंकियों को मार गिराया है।