न छत, न दीवारें और न ही बाथरूम, एक रात का किराया 22 हजार
News Today
News Today
7:38 PM
इस होटल में न तो छत है, न दीवारें। खुले आकाश के नीचे बिस्तर लगा हुआ है। यहां तक कि बाथरूम भी नहीं है। बाथरूम के लिए आपको 3 मिनट पैदल चलकर पब्लिक टॉयलेट तक जाना होगा।
हां, यहां रूम सर्विस है और एक अनोखा टीवी भी है। यह है स्विट्जरलैंड का नल स्टर्न (Null Stern) होटल। किराया है, 22 हजार रुपए प्रति रात। दुनिया के इस अपनी तरह के अनूठे होटल की हाल ही में एक और ब्रांच शुरू हुई है।