

लखनऊ।। एक बहुत गंभीर देश को शर्मनाक करने वाला वाकया यूपी राज भवन में देखने में आया था जहा रोज़ा-इफ्तार कार्यक्रम के दौरान लोगो को परोसे जाने वाले व्यंजनों जिनमे चिकन कोरमा, वेज कबाब, गुलाब जामुन, मिक्स वेजिटेबल के डिश-कार्डों पर राष्ट्र-चिन्ह लगा हुआ पाया गया था ! सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के राजभवन में कल हुए रोजा-इफ्तार कार्यक्रम के खाने के डिश कार्डों पर भारत के राष्ट्र चिन्ह को अंकित किया गया था। जैसा की आप फ़ोटो में देख सकते हैं।
एक और जहां लोगो को धर्म के नाम पर लड़वाने में सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है, वही लोगो का मानना है कि ऐसा करके राष्ट्र चिन्ह का अपमान किया गया है। कुछ लोगो ने इसकी जांच कराकर दोषियों को विधि अनुसार दंडित करने की मांग भी की है।

