रोज सुबह महिला करेगी ये उपाय तो बनी रहेगी घर में स्थाई लक्ष्मी कृपा

0
Translate News:
Image result for lakshmi kripa upay    काफी लोग ऐसे हैं जो पैसों के लिए पूरी मेहनत करते हैं, लेकिन कार्यों में आशा के अनुरूप सफलता प्राप्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे में मानसिक तनाव बढ़ता है और जीवन से निराशा होती है। शास्त्रों के अनुसार धन संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए कई प्रकार के उपाय बताए हैं। यहां एक ऐसा उपाय बताया जा रहा है, जिसे घर की प्रमुख महिला को करना है। यह उपाय प्रतिदिन सुबह-सुबह किया जाना चाहिए।
    ऐसी मान्यता है कि जिन घरों में यह उपाय किया जाता है, वहां महालक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। घर-परिवार के सभी सदस्यों को कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त होते हैं। इस उपाय को विधिवत किया जाना चाहिए। यहां जानिए इस चमत्कारी उपाय की विधि और नियम...
उपाय के लिए सामग्री- तांबे का लोटा, पानी और तुलसी के पत्ते।
उपाय के लिए नियम
   उपाय करने वाली स्त्री को प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। घर के अंदर और बाहर साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। उपाय करने से पहले स्त्री को स्वयं भी नित्य कर्मों से निवृत्त होकर पवित्र हो जाना चाहिए।
उपाय की विधि
   उपाय के लिए स्त्री को सुबह जल्दी उठना है और घर के मुख्य द्वार पर प्रतिदिन तांबे के लौटे से जल छिड़कना है। जल में तुलसी के पत्ते डालें और इन पत्तों से ही द्वार पर जल के बूंदे डालें।
द्वार पर जल छिड़कते समय महालक्ष्मी के मंत्रों का जप करना चाहिए। यदि आप मंत्र जप नहीं कर सकती हैं तो इष्टदेव का ध्यान करें।
महालक्ष्मी मंत्र:
- ऊँ महालक्ष्मयै नम:
- ऊँ श्रीं श्रियै नम:
ये उपाय भी करेंगी तो जल्दी लाभ होगा-
- इस उपाय के साथ ही हर शुक्रवार को महालक्ष्मी की पूजा करें।
- पूजन में लक्ष्मी को कमल के फूल, चंदन, केसर, पीला वस्त्र, इत्र व मिठाई अर्पित करें।
- पूजन के बाद घर में किसी शांत एवं पवित्र स्थान पर बैठकर यहां दिए गए दो मंत्रों में से किसी एक मंत्र का जप 108 बार करें। मंत्र जप के लिए कमल के गट्टे की माला का उपयोग करें।
सुबह-सुबह लक्ष्मी करती हैं पृथ्वी का भ्रमण
    ऐसा माना जाता है कि सुबह-सुबह महालक्ष्मी पृथ्वी भ्रमण करती हैं। इस दौरान जिन घरों में साफ-सफाई और पवित्रता का पूरा ध्यान रखा जाता है, वहां लक्ष्मी निवास करती हैं। तांबे के लौटे से मुख्य द्वार पर पानी छिड़कने से घर के आसपास का वातावरण पवित्र हो जाता है। नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। पवित्र वातावरण से घर में सुख-समृद्धि और धन का वास होता है। ऐसे घर में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी प्राप्त होते हैं। सभी प्रकार के पूजन कार्य में तांबे के लोटे के उपयोग की अनिवार्यता बताई गई है। तांबे की धातु को पवित्र माना जाता है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top