हुर्रियत नेताओं को मिलने वाली सुविधाओं पर लगेगी रोक

0
Translate News:
    मोदी सरकार हुर्रियत नेताओं का हुक्का पानी बंद करने वाली है। उनको मिलने वाली सारी सुविधाओं पर रोक लग रही है।
     प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जिंतेद्र प्रसाद ने कहा है कि हम हुर्रियत नेताओं पर बड़ी कार्रवाई करने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मोदी सरकार उनको मिलने वाला खर्च देना बंद कर रही है।
     सरकार का कहना है कि किसी हुर्रियत नेता को आर्थिक सहायता नहीं दी जाएगी। जरूरत है तो नौकरी कर लें लेकिन पैसों की बर्बादी को मोदी सरकार रोकेगी।
वहीं, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हुर्रियत नेताओं की फंडिंग को लेकर प्रारंभिक जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं।
     NIA को शक है कि जम्मू कश्मीर में हाफिज सईद और पाक आधारित आतंकवादियों द्वारा हुर्रियत नेताओं एस.ए.एस गिलानी, नईम खान और अन्य को कश्मीर में हिंसा व दंगे फसाद करवाने के लिए सीमा पार से फंडिंग की जा रही है।
   इस बात पर ध्यान देते हुए NIA के वरिष्ठ सदस्य की एक टीम शुक्रवार को श्रीनगर पहुंची और तुरंत मामले की जांच में जुट गई है।


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top