OMG : 13 महीने की बछिया बिना मां बने पांच महीने से दे रही है दूध

0
Translate News:
Image result for 13 month black cow     मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 13 महीने की एक गाय बिना मां बने ही पिछले पांच माह से दूध दे रही है. इस गाय के दूध से लोगों की बीमारियां ठीक होने की बात भी कही जा रही है.
      जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र के चौकी गांव की इस इस गाय की ख्याति भिण्ड ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी फैल रही है. एक किसान के यहां मात्र 9 महीने की बछिया ने बिना मां बने ही दूध देना चालू कर दिया था. इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं.
    इतना ही नहीं इस गाय के दूध को लोग दवा के रूप में भी पी रहे हैं. उनका दावा है कि दूध पीने से हर तरह की बीमारी ठीक हो रही है.
     कई लोगों ने इसे ईश्वर का चमत्कार मानते हुए प्रसाद के रूप में इसके दूध को लिया. यहां आने वाले लोग गाय पर फल और फूल चढ़ा रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस गाय का दूध पीने से उनके कैंसर, टीबी, जोड़ों के दर्द जैसे कई गंभीर रोग ठीक हो रहे हैं, जिसके चलते अब भिंड ही नहीं आसपास के जिलों के लोग भी इस गाय के दूध को लेने पहुंच रहे हैं.
     अभी इस गाय की उम्र 13 महीने की है. लोगों का कहना है कि इस गाय का दूध पीने से उनके पुराने रोग, जो कई दवाइयों से ठीक नहीं हुए हैं वह अब ठीक हो रहे हैं और उन्हें काफी लाभ मिल रहा है. इस मामले पर पशु चिकित्सक का कहना है कि इस गाय में हार्मोन की मात्रा अधिक होने से इसके द्वारा बिना मां बने ही यह दूध दे रही है. इस तरह की बात कई बार सुनी गई है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top