भारतीय सेना एक नाम कई काम, देश की सुरक्षा से लेकर "सेना जल" तक

0
Translate News:
इंडियन आर्मी को दुनिया यू ही सेल्यूट नहीं करती 
     अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं है पर भारतीय सेना सिर्फ देश की सुरक्षा ही नहीं करती इसके अलावा भी बहुत से काम करती है, जी हां भारतीय सेना के अपने पढाई के इंस्टिट्यूट भी चलते है, इंजीनियरिंग से लेकर मैनेजमेंट और मेडिकल पढाई होती है, इसके अलावा भी सेना कई तरह के काम करती है।
     और आज हम आपको "सेना जल" के बारे में बता रहे है, भारतीय सेना की AWWA यानि आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन सेना जल बनाती है, ये पैक्ड पानी होता है, और मार्किट में आधे लीटर और एक लीटर के पैक में आता है, आधे लीटर की कीमत 6 रुपए है तो 1 लीटर वाले पैक की कीमत 10 रुपए है।
      जबकि बाकि कम्पनियाँ एक लीटर पानी आजकल कम से कम 20 रुपए में बेचती है, चूँकि ये पानी भारतीय सेना बनाती है इसलिए इसका टीवी मीडिया में ज्यादा प्रचार नहीं होता क्यूंकि सेना के पास प्रचार के लिए पैसे नहीं है, कम ही लोग सेना जल के बारे में जानते है।
     आपको बता दें की ये जो सेना जल है, इसका मुनाफा किसी आदमी को अमीर बनाने में इस्तेमाल नहीं किया जाता, बल्कि सेना जल का पूरा प्रॉफिट आर्मी वेलफेयर एसोसिएशन में जाता है, इस पैसे का इस्तेमाल भारतीय सेना शहीदों के परिवारों की मदद के लिए करती है, उनके बच्चों की पढाई इत्यादि के लिए पैसे का इस्तेमाल किया जाता है।
      इसलिए अब कभी भी पानी खरीदना हो तो दुकानदार से सेना जल मांगे, कदाचित वो न मिले पर आप ये शुरुवात करे ये दुकानदार भी सेना जल रखने लगेंगे, और मुनाफा जायेगा देश के भले के लिए, शहीदों के परिजनों के लिए, और ये आपकी तरफ से शहीदों के परिवारों की एक मदद भी होगी, और आपके लिए भी ये पानी सस्ता होगा चूँकि सेना इसे मात्र 6 और 10 रुपए में बेच रही है, ये जानकारी अपने सभी मित्रों से साझा करें !

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top