SHOCKING NEWS : 12 साल की लड़की गाती है 80 भाषाओं में गाना

0
Translate News:
      आपको जानकर हैरानी होगी कि एक 12 साल की लड़की ने यह कारनामा कर दिखाया है और वो लड़की भारत से संबंध रखती है। दुबई के इंडियन हाई स्कूल में पढ़ने वाली सुचेता सतीश 80 भाषाओं में गाने गा सकती हैं।
     सुचेता केरल से ताल्लुक रखती हैं और वह पहले से ही कुछ भारतीय भाषाओं हिंदी, मलयालम और तमिल में गीत गाना चाहती हैं। वह स्कूल की प्रतियोगिताओं में अंग्रेजी गाने गाती रही हैं।  आने वाले 29 दिसंबर को अगर सुचेता यह कारनामा कर ले जाती है तो पूरी संभावना है कि उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा।
      आपने दो या तीन भाषाओं में गाने वाले सिंगरों के बारे में तो सुना होगा और हो सकता है देखा भी हो, लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि कोई भी इंसान 80 भाषओं में गा सकता है, वो भी पूरे सुर और लय के साथ। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक 12 साल की लड़की ने यह कारनामा कर दिखाया है और वो लड़की भारत से संबंध रखती है। दुबई के इंडियन हाई स्कूल में पढ़ने वाली सुचेता सतीश 80 भाषाओं में गाने गा सकती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उन्हें तमाम भाषओं में लगातार गाते हुए भी देखा जा सकता है। इसी साल 29 दिसंबर को होने वाले एक कंसर्ट में 85 भाषाओं में गीत गाकर सुचेता गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश करेगी।
      सुचेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह 80 भाषाओं में गीत गाना जानती है और यह उन्होंने एक साल में सीखा है। खबरों के अनुसार, रिकॉर्ड तोड़ने से पहले सुचेता की योजना पांच और भाषाओं में पांच अलग गीत सीखने की है। सुचेता केरल से ताल्लुक रखती हैं और वह पहले से ही कुछ भारतीय भाषाओं हिंदी, मलयालम और तमिल में गीत गाना चाहती हैं। वह स्कूल की प्रतियोगिताओं में अंग्रेजी गाने गाती रही हैं। लेकिन उन्होंने पिछले साल से विदेशी भाषाओं में भी गीत गाना शुरू किया।
      सुचेता ने गाने के बार में जानकारी देते हुए कहा कि विदेशी भाषा में मेरा पहला गाना जापानी में था। उसका कहना है कि उनके लिए फ्रांसीसी, हंगेरियन और जर्मन भाषाओं में गीत गाना सबसे कठिन था। मौजूदा समय में एक कंसर्ट में सबसे ज्यादा भाषाओं में गीत गाने का रिकॉर्ड केसीराजू श्रीनिवास के पास है। उन्होंने 76 भाषाओं में गीत गाया था। सुचेता अभी सातवीं कक्षा में पढ़ती हैं। वह अपने माता-पिता के साथ दुबई में रहती हैं।
      यूट्यूब चैनलों पर कई ऐसे विडियो और इंटरव्यू हैं जिनमें सुचेता को तमाम भाषाओं में गाते हुए देखा जा सकता है। आने वाले 29 दिसंबर को अगर सुचेता यह कारनामा कर ले जाती है तो पूरी संभावना है कि उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा। देखिये सुचेता को 5 मिनट में 25 भाषाओं में गाते हुए। यह इंटरव्यू उसने दुबई के एक स्थानीय भारतीय भाषा के एफएम रेडियो को दिया था। इस इंटरव्यू को अब तक लाखों लोगों ने देखा है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top