Translate News:

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 38 बिलियन डॉलर यानी 24.70 खरब के करीब है। एशिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति के तौर पर मशहूर मुकेश अंबानी के व्यापार के बारे में, उनकी संपत्ति के बारे में तो आप बहुत कुछ जानते होंगे, लेकिन आपको उनके कर्ज के बारे में जानकर काफी हैरानी होगी। इकॉनोमिक टाइम्स के मुताबिक खरबों की प्रॉपर्टी वाले मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस के ऊपर करीब 12 बिलियन डॉलर यानी 7 खरब के करीब कर्ज है। पिछले 15 सालों की अगर बात की जाए तो टेलिकॉम जगत में रिलायंस जियो के जरिए सनसनी लाने वाले मुकेश अंबानी के ऊपर अब तक का यह सबसे ज्यादा कर्ज है।
7 खरब
का कर्ज होने के बाद भी मुकेश अंबानी दुनिया के 19वें सबसे अमीर व्यक्ति
हैं। 2 अप्रैल के ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक अंबानी का इस
साल व्यापार पिछले साल के मुकाबले 2.30 बिलियन डॉलर यानी डेढ़ खरब के करीब
कम हुआ है। वहीं पिछले साल उन्हें 9.3 बिलियन डॉलर यानी 6 खरब के करीब
फायदा हुआ था।
