Translate News:
बहराइच/उत्तरप्रदेश।। बहराइच के चहलवा मजरा सिरसियनपुरवा निवासी कुन्जी लाल (५५) अपने (५) पोते के साथ खेत की रखवाली करने के लिए खेत मे ही सोये थे। मगर शनिवार की रात करीब १२बजे के दरमियान तेंदुए ने ऊके पोते पर हमला कर दिया। पोते की चिखने की आवाज सुनकर कुंजी लाल की आंख खुल गई। अपने पोते को तेंदुऐ के जबड़े में देख कर कुंजी लाल ने अपा खो दिया और लाठी से ताबड़तोड़ तेंदुए पर हमला कर दिये। जिसके बाद तेंदुए और कुंजिलाल लाल में जंग हो गई जो लगभग २० से २५ मिनट चली। चीख़ पुकार सुन कर गांव के लोग मसाल जला कर खेतो में पहुचे, तो तेंदुए जंगल की तरफ भाग गया। घायल दादा और पोते को ससुजौली पीएचसी में भर्ती कराया गया जिसे बाद में मिहीपुरवा सीएचसी रेफर कर दिया गया जहां दोनो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने बताया कि कुंजीलाल और तेंदुए के बीच काफी देर तक संघर्ष हुआ है। लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
कतर्नियाघाट अभ्यारण्य के प्रभागीय वनाधिकारी जीपी सिंह ने कहा कि ग्रामीण और उसके पोते पर तेंदुए ने हमला किया है। घायलों का इलाज चल रहा है और जल्द ही मुआवजा दिलाया जाएगा। ग्रामीणों को रात के अंधेरे में घरों से बाहर निकलने के लिए मना किया गया है। यदि बहुत आवश्यक हो तो समूह में निकलना चाहिए।
