BJP सांसद ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिख कर की सीएम योगी की शिकायत

0
Translate News:
    लखनऊ।। उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज से बीजेपी के दलित सांसद छोटेलाल ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ की शिकायत की है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे और सुनील बंसल की भी शिकायत की है।
    चिट्ठी में सांसद छोटेलाल ने लिखा है कि जिले के आला अधिकारी मेरा उत्पीड़न कर रहे हैं। सांसद छोटेलाल ने पीएम को लिखी चिट्ठी में कहा है कि शिकायत लेकर मैं सीएम योगी से दो बार मिला लेकिन उन्होंने डांट कर भगा दिया। पीएम मोदी ने सांसद छोटेलाल को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
शिकायत 1- जब प्रदेश में अखिलेश सरकार थी उस समय 2015 में नौगढ़ वन क्षेत्र में अवैध कब्जे की शिकायत पीएम समेत कई लोगों से की लेकिन कार्रवाई की बजाय अधिकारियों ने मेरे घर को ही वन क्षेत्र में डाल दिया। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के आदेश पर दोबारा पैमाईश में सच सामने आया कि मेरा घर वनक्षेत्र में नहीं है।
शिकायत 2- दूसरा मामला प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद का है। अक्टूबर 2017 में मेरे भाई (क्षेत्र पंचायत नौगढ़ का प्रमुख) के खिलाफ समाजवादी पार्टी की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिस पर वोटिंग के दौरान असलहों से लैस अपराधी तत्व के लोगो ने मेरे पर रिवॉल्वर तान दी, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर धमकी दी गाली दी उस समय अधिकारी भी मौजूद थे लेकिन उन्होंने कोई करवाई नही की। हमारे पार्टी के लोग और पुलिस अधिकारी भी शामिल थे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top