BJP से नाराज अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने सपा को समर्थन का किया ऐलान

0
Translate News:
    आगामी लोकसभा चुनाव की हलचल और सुगबुगाहट के बीच BJP के लिए एक बुरी खबर है. दरअसल, अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने बीजेपी और आरएसएस से नाराजगी जाहिर की है. महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित तौर पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है. इसके अलावा उन्होंने यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान भी किया है.
     स्वामी चक्रपाणि ने अपने बयान में कहा, ' बीजेपी और संघ ने हिंदूओं के साथ धोखा किया है. 2014 में वादा किया था कि बहुमत आने पर गौरक्षा केंद्रीय कानून बनाकर गौमाता को बचाएंगें लेकिन अब अमित शाह बोलते हैं कि गौह्त्या बंद नहीं होगी और गोवा में गौमांस बिकवाते हैं.' गंगा की सफाई को लेकर भी हिंदू महासभा अध्यक्ष ने अपनी नाराजगी जताते हुए लिखा है, 'गंगा को बचाने का प्रण लिया था, लेकिन मां गंगा दम तोड़ रही है.' इसके अलावा अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने बीजेपी पर राम मंदिर निर्माण को लेकर उदासीनता दिखाते हुए भी अपनी नाराजगी जाहिर की है. स्वामी चक्रपाणि ने अपने बयान में कहा है, 'राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में अध्यादेश लाने का वादा किया था लेकिन सिर्फ बेवकूफ बनाया.'
    इससे पहले दिल्ली के अखिल भारतीय हिंदू महासभा आश्रम में मुलाकात के दौरान स्वामी चक्रपाणि ने अखिलेश यादव से गौ रक्षा को लेकर उचित कदम उठाने को कहा. इसके अलावा उन्होंने अखिलेश यादव से गंगा की सफाई के लिए भी पर्याप्त कदम उठाने की मांग की. इन दोनों मुद्दों पर यूपी के पूर्व सीएम ने सहमति भी जता दी है . बहरहाल, अखिल भारतीय हिंदू महासभा की नाराजगी BJP के लिए 2019 के चुनाव की हलचल से ठीक पहले अच्छी खबर नहीं है लेकिन अखिलेश यादव को हिंदू महासभा का समर्थन मिलने से विरोधी खेमों में राहत जरूर पहुंचेगी.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top