अपशगुन से बचने के लिए यहां पर दूल्हा दुल्हन तीन दिन तक नहीं जाते है टॉयलेट

0
Translate News:
    नई दिल्ली।। पूरी दुनिया में शादी से जुड़ी कई परम्पराएं हैं। कई रीति रिवाज तो ऐसे होते है जिन्हें सुनकर आपको होश उड़ सकते हैं। कुछ ऐसा ही एक अनोखा रिवाज इंडोनेशिया में टीडॉन्ग समुदाय में होता है। यहां दूल्हा-दुल्हन शादी के तीन दिन बाद तक टॉयलेट नहीं जा सकते। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। शादी के तीन दिन बाद तक यहां नया-नवेला जोड़ा टॉयलेट का इस्तेमाल नहीं कर सकते। 
      दरअसल यहां ऐसा करना अपशकुन समझा जाता है। स्थानीय समुदाय के अनुसार शादी एक पवित्र समारोह है। टॉयलेट जाने से उसकी पवित्रता खत्म हो जाती है। इससे नए दूल्हा-दुल्हन अशुद्ध हो जाते हैं। लोगों का मानना है कि दूल्हा-दुल्हन को बुरी नजर से बचाने के लिए इंडोनेशिया में ये रिवाज मनाया जाता है।
समुदाय के अनुसार वॉशरूम को कई लोग इस्तेमाल करते हैं। वह शरीर की गंदगी को बाहर निकालते हैं। इसके चलते वहां नकारात्मक शक्तियां होती हैं। शादी के तुरंत बाद टॉयलेट जाने से यही नकारात्मकता दूल्हा-दुल्हन में आने की आशंका रहती है। समुदाय के अनुसार शादी के तुरंत बाद शौचालय का इस्तेमाल करने से नवविवाहित दंपत्ति का रिश्ता खतरे में पड़ सकता है।
      कई बार तो संबंध टूटने तक की भी नौबात आ जाती है। समुदाय के लोग इस मान्यता को लेकर काफी संजीदा हैं। इतना ही नहीं उनका मानना है कि इससे उनकी जान भी जा सकती है। वह ध्यान रखते हैं कि इस रस्म के चलते दूल्हा-दुल्हन को कोई तकलीफ न हो। साथ ही वह शौचालय का इस्तेमाल न करें।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top