Breaking News
Loading...

अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी छेड़खानी की शिकायत करने थाने पहुंची, पुलिस ने इन्ही की हड्डिया तोड़ी

    डाक्टर विमल चोपड़ा के साथ दिख रही ये बच्चियाँ बास्केटबाॅल एवं बैडमिंटन की अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। कल रात महासमुंद पुलिस ने इनकी पिटाई कर हड्डियां तोड़ी हैं। इन्होंने बताया कि इनके प्रैक्टिस कोर्ट के पास दारू माफिया का जमावड़ा रहता है और छेड़खानी होती है। इसकी कई शिकायते थाने मे करने के बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई। कल फिर मारपीट और छेड़खानी हुई तो कोच थाने पहुंचे और एसआई को लेकर मैदान पहुंचे। एसआई ने कोच को ही पांच झापड़ जड़ दिये। वे एफआईआर कराने थाने गईं। रिपोर्ट न लिखने पर विधायक डाक्टर चोपड़ा से शिकायत की तो विधायक थाने पहुंचे और माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार तत्काल एफआईआर करने की मांग की। परिणामस्वरूप उन्हे सार्वजनिक तौर पर धमकी दी गई और बर्बरता से पीटा भी गया। साथ ही इन सभी के खिलाफ तीन एफआईआर की गई, और यह करामात आईपीएस उदय किरण की।
     खाकी का नशा या पॉवर अगर जनप्रतनिधि पर ही चलने लगे तो आम लोग के साथ पुलिस कैसा बर्ताव करती होगी ये चिंता का विषय है पुलिस विभाग के लिए भी और आम लोगो के लिए भी।