चौंकाने वाला खुलासा आठवीं पास नेताओं की औसत सालाना आय करीब 90 लाख रुपये

0
Translate News:
No automatic alt text available.विधायकों की आय के विश्लेषण पर आधारित जारी हुआ डेटा , आय का हुआ खुलासा
     भारत में विधायकों की औसत सालाना आमदनी 24.59 लाख रुपये है। सबसे अमीर विधायकों की लिस्ट में कर्नाटक टॉप पर है। यहां 203 विधायकों की औसत सालाना आय 1 करोड़ 11 लाख रुपये है। क्षेत्रवार देखें तो पूर्वी क्षेत्र के 614 विधायकों की इनकम सबसे कम 8.5 लाख, जबकि दक्षिणी राज्यों के 711 विधायकों की सालाना कमाई 51.99 लाख रुपये है। इसमें सबसे दिलचस्प आंकड़ा यह है कि आठवीं पास नेताओं की औसत सालाना आय करीब 90 लाख रुपये है। एडीआर और नैशनल इलेक्शन वॉच (एनईडब्ल्यू) ने सोमवार को विधायकों के आय के विश्लेषण पर आधारित एक डेटा जारी किया है, जिसमें विधायकों की आय का खुलासा हुआ है। छत्तीसगढ़ के 63 विधायकों की औसत सालाना आय 5.4 लाख रुपये है।
No automatic alt text available.      इसमें एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वह यह है कि ज्यादा पढ़े-लिखे विधायकों की तुलना में कम पढ़े-लिखे विधायकों की आय ज्यादा है। कुल 4,086 विधायकों में से 3,145 विधायकों द्वारा जमा कराए गए स्वघोषित शपथपत्र के मुताबिक, 5वीं से 12वीं क्लास तक पढ़े 33 फीसदी विधायकों की औसत सालाना आय 31.03 लाख रुपये है जबकि 63 फीसदी ग्रैजुएट और उससे ऊपर पढ़े विधायकों की आय 20.87 लाख रुपये है। अनपढ़ विधायकों की औसत सालाना आय 9.3 लाख रुपये है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 941 विधायकों ने अपनी आय का खुलासा नहीं किया, इसलिए उनकी आय का विश्लेषण नहीं हो पाया। 'घरेलू' विधायकों की सबसे कम 3.79 लाख रुपये आय है।
      जब यह पूछा गया कि कम पढ़े-लिखे विधायक की आय ज्यादा क्यों है तो एडीआर के संस्थापक सदस्य जगदीप छोकर ने कहा कि उच्चतर शिक्षा ज्यादा आय की गारंटी नहीं है। उन्होंने बताया कि ज्यादा आय वाले कई विधायक कृषि को अपना पेशा घोषित करते हैं। 'इसका सबसे बड़ा कारण है कि कृषि से होने वाली आय टैक्स फ्री है और उनको स्पष्टीकरण नहीं देना पड़ता है कि उनकी आमदनी कहां से हुई है।'
      एडीआर के विश्लेषण में यह बात सामने आई है कि बिजनस या कृषि में लगे विधायकों की औसत आय 57.81 लाख रुपये है। रियल एस्टेट बिजनस में लगे या अभिनय और फिल्म बनाने वाले विधायकों की सालाना आय क्रमश: 39 लाख रुपये और 28 लाख रुपये है। सबसे धनी विधायक एन.नागारजु ने 157.04 करोड़ रुपये अपनी सालाना आय घोषित की है। वह बेंगलुरु ग्रामीण से विधायक हैं। सबसे कम 1,301 रुपये आय वाली विधायक आंध्र प्रदेश की बी.यामिनी बाला हैं।
    25-50 साल आयु वर्ग के 1,402 विधायकों की औसत सालाना आमदनी 18.25 लाख रुपये है जबकि 51-80 साल आयु वर्ग के 1,727 विधायकों की आय 29.32 लाख रुपये है। 81-90 आयु वर्ग के 11 विधायक की औसत सालाना आय सर्वाधिक 87.71 लाख रुपये है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top