सवर्णों ने बीजेपी अध्यक्ष को दिखाये काले झंडे, सांसद पुत्र की गाड़ी तोड़ी

0
Translate News:
     बिहार में सवर्ण समाज के लोगों द्वारा बीजेपी और एनडीए के नेताओं का विरोध लगातार जारी है. इस कड़ी में शनिवार को सीतामढ़ी और गया में विरोध की घटना सामने आई. सीतामढ़ी में जहां बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय को काला झंडा दिखाया गया वहीं गया में रालोसपा के सांसद अरूण कुमार के बेटे को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा.
    जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी में सवर्ण सेना के कार्यकर्ताओं ने नित्यानंद को काला झंडा दिखाया और वापस जाओ के नारे लगाए. नित्यानंद सीतामढी के रीगा में पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने गये थे. वहां उनको विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में भाग लेना था इसी दौरान लोगों ने उनके काफिले को घेर लिया और काला झंडा दिखाया. नित्यानंद राय सीतामढ़ी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं जहां उनको अलग-अलग कार्यक्रम में भाग लेना है.
    दूसरी ओर रविवार को ही गया में रालोसपा के बागी नेता और जहानाबाद के सांसद अरूण कुमार के बेटे ऋतुराज को विरोध का सामना करना पड़ा. सवर्ण सेना के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए न केवल उनको काला झंडा दिखाया बल्कि उनकी गाड़ी का शीशा भी तोड़ा. इस दौरान लोगों ने सांसद अरुण कुमार के खिलाफ नारेबाजी भी की. घटना जिले के खिजरसराय की है.
    बिहार में सवर्ण समाज के लोग और SC/ST एक्ट को लेकर लगातार विरोध जता रही है और विरोध के दौरान उनके निशाने पर बीजेपी समेत एनडीए के बड़े नेता हैं. नित्यानंद राय से पहले शनिवार को दरभंगा में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी को काला झंडा दिखाया गया था. भागलपुर के नवगछिया में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा था तो गया में बीजेपी एमएलसी कृष्ण कुमार सिंह को भी सवर्ण सेना का गुस्सा झेलना पड़ा था.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top