बीजेपी पार्षद ने कि दरोगा की धुनाई, वीडियो वायरल

0
Translate News:
    उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक बीजेपी पार्षद द्वारा यूपी पुलिस के एक दरोगा की पिटाई का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिटाई का यह विडियो मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके का है, जहां एक बीजेपी पार्षद द्वारा स्थानीय होटेल में हुए विवाद के बाद यूपी पुलिस के दरोगा की पिटाई की गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना से पहले दरोगा एक महिला वकील के साथ इस होटेल में खाना खाने पहुंचे थे और इसी दौरान होटेल के मालिकों से उनका कुछ विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी पार्षद को अरेस्‍ट कर लिया है और पूछताछ कर रही है।
      स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में स्थित एक होटेल में यूपी पुलिस के दरोगा एक महिला वकील के साथ खाना खाने पहुंचे थे। इस दौरान दरोगा का होटेल के मालिक से किसी बात पर विवाद शुरू हो गया। इस बीच होटेल मालिक ने स्थानीय बीजेपी पार्षद मनीष पंवार को भी विवाद की जानकारी दी और उन्हें मौके पर बुला लिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे पार्षद ने पहले दरोगा से बहस शुरू की और फिर एक के बाद एक दरोगा को कई थप्पड़ जड़ दिए।
      विवाद के बीच जब दरोगा के साथ आई महिला वकील ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो होटेल मालिक और पार्षद ने उससे भी मारपीट की। घटना के बाद स्थानीय पुलिस स्टेशन में महिला वकील ने एसपी सिटी मेरठ की मौजूदगी में आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी पार्षद को अरेस्‍ट कर लिया है और पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक जिन बीजेपी पार्षद पर मारपीट का आरोप है वह मेरठ के वॉर्ड नंबर 40 से बीजेपी के पार्षद हैं।
     बीजेपी नेता का आरोप है कि महिला और दरोगा होटेल में बैठकर शराब पी रहे थे और इसे लेकर ही विवाद की स्थिति बनी। वहीं शिकायत करने वाली महिला वकील का कहना है कि वह दरोगा से किसी मुकदमे के सिलसिले में बात करने के लिए होटेल में गई थी और खाने का वक्त होने के वजह से भोजन का ऑर्डर दिया था। महिला वकील का कहना है कि बीजेपी नेता द्वारा शराब पीने के आरोप गलत हैं और होटेल में ऐसी कोई भी चीज नहीं की गई थी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद दरोगा को लाइन हाजिर करने का आदेश दिया गया है।
      पुलिस के मुताबिक दरोगा सुखपाल को शुक्रवार रात दशहरा ड्यूटी के लिए तैनात किया गया था। इसी बीच उसने अफसरों को अपनी तबियत खराब होने की बात कहकर घर जाने की बात कही और फिर महिला वकील के साथ होटेल चला गया। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि पूरी घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top