दो लड़कियों का प्रेम! शादी के लिए करवाया सेक्स चेंज, अब पत्नी मांग रही तलाक

0
Translate News:
     पांच साल पहले दो लड़कियों में दोस्ती हुई. कुछ समय बाद दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई. दोनों का एक दूसरे को देखे बिना एक दिन नहीं कटता था. इसके बाद दोनों लड़कियों ने शादी करने का फैसला किया. लेकिन दो लड़कियों की आपस में शादी को न तो समाज इजाजत देता और न उस वक्त हमारा कानून, यह सोचकर एक लड़की ने अपना सेक्स चेंज करवा लिया और लड़का बन गई. इसके बाद दोंनो ने शादी कर ली.
     कुछ साल तक दोनों के बीच सबकुछ ठीक चला लेकिन इसके बाद दोनों का प्यार नफरत में बदलने लगा है. और फिर दोनों के बीच तकरार होनी शुरू हो गयी क्योंकि वह पति से संतुष्‍ट नहीं है. अब मामला तलाक तक पहुंच गया है. इसके लिए पत्नी ने जिला महिला एवं बाल संरक्षण कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.
     करीब छह साल पहले दोनों लड़कियों की एक कैंप में मुलाकात हुई थी. उस वक्त सेक्स चेंज कराने वाली लड़की शिक्षक थी, जबकि पत्नी छात्र थी. दोनों ही दोस्त बन गए. दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और दोनों शादी करने का फैसला ले लिया. यहीं नहीं इसके लिए जो लड़की शिक्षिका थी उसने सेक्स चेंज कराने के लिए 10 लाख रुपए भी खर्च भी किए. दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए औऱ शादी के बंधन में बंध गए. इन दोनों ने एक बच्‍चे को भी गोद ले रखा है. दोनों के बीच विवाद के बाद इस बच्‍चे के लिए मुसीबत पैदा हो गई है.
    पत्नी द्वारा दी गई शिकायत में उसने पति पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पत्नी का कहना है कि वो उससे छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता है और घर खर्च के लिए पैसा तक नहीं देता है. वो अब अपने मायके भी लौट नहीं सकती, क्योंकि यह शादी उसने घरवालों की इच्छा के खिलाफ की है.
   महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं. महिला ने शादी तोड़ने की इच्छा जताई है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top