Translate News:
इफ़ ना बट फैसला ऑन द स्पॉट
योगी सरकार में तेजतर्रार IPS है अजयपाल शर्मा
बलात्कारी नाजिल को दौड़ाकर मारी गोली
लखनऊ/उत्तरप्रदेश।। उत्तर प्रदेश में अपराधियों का सफाया करने में कल एक कदम और आगे बढ़ाया गया जानकारी अनुसार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेजतर्रार आईपीएस ऑफिसर अजयपाल शर्मा ने वो कर दिखाया है, जो कि शायद अब तक किसी पुलिस अफसर ने नहीं किया होगा। आईपीएस अजयपाल शर्मा ने 6 साल की मासूम बच्ची से बलात्कार करने वाले नाजिल को दौड़ा कर गोली मार दी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, शनिवार को यूपी के रामपुर में पुलिस और बलात्कारी नाजिल के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान बलात्कारी नाजिल को तीन गोलियां लगीं और वह घायल हो गया।
नाजिल पर 6 साल की मासूम बच्ची बलात्कार कर हत्या करने का आरोप है। शनिवार को पुलिस ने बच्ची का शव बरामद किया। बता दें यह बच्ची 6 मई को गायब हो गई थी और अब उसका शव बरामद हुआ। रामपुर के कप्तान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा ने नाजिल का एनकाउंटर किया। इसमें नाजिल घायल हो गया है।
