पुलिस की मुस्तैदी से सवा लाख किमत की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
Translate News:
  बांसवाड़ा/राजस्थान।। अगस्त महीने में पुलिस मुख्यालय द्वारा पुरे राज्य में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस महानिदेशक के आदेश पर अभियान चलाया गया जिसके तहत सभी जिलों में अवैध शराब, डोडा चुरा, अफिम, स्मैक के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देश किये गए थे। 
  इस सन्दर्भ में जिला पुलिस अधीक्षक केशरसिह शैखावत द्वारा जिले की अपराध गोष्ठी मै समस्त थानाधिकारी को जिले तथा बांसवाडा शहर में चल रहे मादक पदार्थ स्मैक के बढते चलन की रोकथाम हेतु गोपनीय सूचना एकत्रित कर ऐसे धंधे में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेश प्रदान किये गए थे। 
   वही थाना कोतवाली थानाधिकारी को गोपनिय सूचना मिली की लोवर व टीशर्ट पहने एक व्यक्ति प्रतापगढ जिले से मादक पदार्थ स्मैक/ब्राउन शुगर खरीदकर ला रहा है जो लाल कलर की बजाज डिस्कवर मोटरसाईकिल से बासंवाडा की और आयेगा तथा खुदरा रूप से पुडीया बनाकर स्मैक के आदी व्यक्तियो को बेच देगा उक्त सूचना पर थानाधिकारी द्वारा कागदी वाली घाटी रोड पर नाकाबंदी की गई।
    नाकाबंदी के दौरान मुखबीर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति मोटरसाईकिल पर आया जो नाकाबंदी देखकर मुडकर भागने लगा जिसे घेरा देकर रोका गया व नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 15 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक/ब्राउन शुगर बरामद हुई पूछताछ पर व्यक्ति ने अपना नाम-पता शाहरूख खान पिता ईकबाल खान पठान, उम्र 19 साल, निवासी मदारेश्वर जेल रोड बांसवाड़ा का होना बताया, जिसे बिना किसी लाइसेंस के मादक पदार्थो के अवैध परिवहन पर बरामद स्मैक को जप्त कर शाहरूख को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफतार कर लिया गया है। अभियुक्त द्वारा उक्त स्मैक गांव कोटडी जिला प्रतापगढ निवासी हनीफ नामक व्यक्ति से लाना बताया गया है जिसकी सघन जांच की जा रही है। गिरफतार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान बाबुलाल मुरारीया थानाधिकारी सदर द्वारा जारी है। अन्तर्राष्ट्रीय किमत अनुसार बरामद स्मैक की किमत लगभग सवा लाख रूपये बताई गई है।
आपराधिक रिकार्ड वाला है शाहरूख:- 
    गिरफतार अभियुक्त शाहरूख के खिलाफ पूर्व में थाना कोतवाली पर तीन प्रकरण नकबजनी, मारपीट के दर्ज होकर चालान हुए है जो न्यायालयों में विचाराधीन है तथा जिले के हार्ड कोर अपराधी खान बहादुर निवासी परतापुर थाना गढी का साथी भी रह चुका है तथा लम्बे समय से बांसवाड़ा शहर में स्मैक पुडीया का अवैध कारोबार कर रहा था।
     उक्त कारवाही में पुलिस टीम के भैयालाल आंजना थानाधिकारी, कॉन्स्टेबल अब्दुल मुनाफ, महिपालसिह, इन्द्रजीतसिह, मुकेश आदि का सहयोग रहा। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top