सांसद आजम खान पर बकरी चोरी का मुकदमा दर्ज, तीन साल पुराने मामले में कार्रवाई

0
Translate News:
  रामपुर।। भैंस चोरी के बाद सपा सांसद आजम खान पर गुरुवार को बकरी चोरी का मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज किया गया है। यतीमखाना सरायगेट निवासी नसीमा खातून ने आजम पर आरोप लगाया कि, तीन साल पहले 15 अक्टूबर 2016 को उनके कहने पर कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की थी और उपद्रव मचाया था। साथ ही उनके पशुओं को भी जबरन खोल ले गए थे।
    नसीमा खातून की तहरीर पर आजम खान, शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी, सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जफर फारुकी, तत्कालीन सीओ आले हसन, एसओजी के सिपाही धर्मेंद्र समेत आठ नामजद व 25 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
    शहर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई आईपीसी की धारा 452, 427, 389, 395, 448, 304, 504, 506 और 120 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। आजम खां पर गैर इरादतन हत्या (304) की रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। सांसद आजम खां पर कोतवाली में पशुओं को जबरन खुलवाने के कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। यतीमखाना प्रकरण में सांसद आजम खां के खिलाफ अब कुल 11 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। वहीं अब तक आजम पर 80 से अधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
पत्नी व बेटों पर भी केस दर्ज
   रिजॉर्ट हमसफर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में आजम खान की पत्नी व राज्यसभा सांसद तजीन फातमा और बेटे अदीब व अब्दुल्ला बुधवार को केस दर्ज किया गया है। भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने डीएम से शिकायत की थी कि, रिजॉर्ट के नाम पर जमीन हड़पी गई है। डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा की तहरीर पर तीनों पर धारा 447 व सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 2 और 3 के तहत शहर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। बीते दिनों प्रशासन की टीम ने रिजॉर्ट में छापा मारा था। बिजली और पानी की चोरी का मामला सामने आया था। बिजली चोरी के मामले में 30 लाख का जुर्माना भी ठोका है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top