जिस्मफरोशी का पर्दाफाश : मीनू कार्ड में लिखा था लडकियों के साथ हर पोजिशन का रेट

0
Translate News:
    नई दिल्ली।। दिल्ली में एक फिर से स्पा सेन्टर के नाम पर जिस्म के गंदे धंधे का पर्दाफाश हुआ है। बुधवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के साथ एक स्पा सेंटर ‘18 Plus Beauty Temple’ पर छापा मारा तो यहां पर जिस्म के धंधे का खुलासा हुआ।
     इस स्पा सेंटर में नीचे तहखाने में जिस्म का धंधा होता था। महिला आयोग और पुलिस की टीम ने इस छापेमारी में 4 लड़कियों को बचाया है जो कि कस्टमर के साथ थीं। छापेमारी में पुलिस को मौके से कन्डोम और मेन्यू कार्ड मिला है जिसमें हर पोजिशन में जिस्म का रेट था। इतना नहीं नहीं इस स्पा में बाउन्सर भी रखे गए थे।
इस तरह हुआ खुलासा
    पुलिस ने इस सेक्स रैकेट का खुलासा करने के लिए एक प्लान बनाया जिसमें अपराध शाखा का एक ऑफिसर और डीसीडब्ल्यू का स्टाफ पहले कस्टमर बनकर स्पा में घुसा और उनको वहां लड़कियों की फ़ोटो और सेक्स के लिए रेट स्क्रीन पर दिखाया गया। तभी डीसीडब्ल्यू की पूरी टीम और क्राइम ब्रांच की टीम स्पा सेंटर पर पहुंचे। उन्होंने सभी कमरों का निरीक्षण किया। वहां छोटे-छोटे तहख़ाने जैसे कमरे तीसरे फ्लोर पर बने हुए थे जहां पर बिस्तर लगे थे। वहां आपत्तिजनक सामान मिला जैसे की मेनू कार्ड, जिसमें गंदी अश्लील सर्विस जैसे सेक्स हर पोजिशन में किए जाने की बात छपी थी। पुलिस द्वारा CCTV के साथ जब्त किए गए।
   तीन लड़कों ने बताया कि वे कस्टमर हैं और वहां सेक्स रैकट चल रहा है। वहां पर बड़े लोहे के गेट हैं जिन्हें बटन द्वारा खोला जाता है। चार लड़कियां तीन कस्टमर और इस रैकेट को चलाने वाले तीन व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
वेबसाइट पर युवतियों के फोटो और स्पा में मैन्यू कार्ड
    छापे के दौरान पता चला कि स्पा सेंटर ने अपनी वेबसाइट बना रखी है। वेबसाइट पर युवतियों के फोटो के अलावा उनके साथ समय बिताने की रेट भी दे रखी है और काफी अश्लील बातें भी वहां पर हैं। इसके साथ ही स्पा सेंटर में आने वाले हर ग्राहक को एक मैन्यू कार्ड दिया जाता है और उसमें दिए गए विकल्पों को चुनने के बाद उसी हिसाब से रुपये देने होते हैं। रेट कार्ड पर मिलने वाली सर्विस के बारे में विस्तृत तौर पर बताया भी गया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top