हिन्दू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या - Today Time | Digital News Broadcasting | News Today Time | Today Time Group | Breaking Headline News
Headline
Loading latest headlines...

हिन्दू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या

0
Translate Post:
हिन्दू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या, पहले गला रेता फिर मार दी गोली
लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में हिन्दू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े गोली मारक हत्या कर दी गई
    लखनऊ।। हिन्दू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या, पहले गला रेता फिर मार दी गई गोली।योगी सरकार सुरक्षित प्रदेश और चाक चौबंद कानून व्यवस्था के कितने भी इंतजाम कर ले पर सारे इंतजाम बेकार साबित हो रहे हैं. ताजा मामला लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में का है जहां हिन्दू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए. घायल कमलेश तिवारी को गम्भीर हालत में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
    प्राथमिक जानकारी के मुताबिक दो हमलावर थे उन्होंने पहले कमरे में चाय पी. दोनों अपने साथ मिठाई के डिब्बे में कट्टा और चाकू लेकर आये थे. एक ने गला रेता और दूसरे ने गोली मार दी. कमलेश पर चाकू और बंदूक दोनों से वार किया गया था.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
  • Loading Posts...