जब गांधी जयंती पर 'बापू-बापू' कहकर फूट-फूट कर रोने लगे सपा नेता

0
Translate News:
   संभल।। संभल से समाजवादी पार्टी नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित तो किए ही. इस दौरान वो इतने भावुक हो गए कि बापू-बापू करते हुए प्रतिमा पकड़कर फूट-फूटकर रोने लगे. इस दौरान सपा नेता कहा कि हमें अनाथ कर बापू कहां चले गए. इतने बड़े देश को आपने आजाद कराया और हमें अनाथ बनाकर चले गए.
    यह पूरा मामला चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के फव्वारा चौक का है. सपा जिला अध्यक्ष फिरोज खान आए थे बापू को श्रद्धांजलि देने, लेकिन भावनाओं का ऐसा ज्वार उठा कि फफक-फफक कर रो पड़े. सपा के दोनों कार्यकर्ता लगातार भींगी हुई आंखों पर रुमाल फेरते रहे. इस दौरान साथी कार्यकर्ता पीठ का हाथ फेरकर दिलासा दे रहे थे.
फिर चलाया सफाई कार्यक्रम
    करीब एक मिनट के अंदर दिल को छू लेने वाला विलाप खत्म हो गया. इसके बाद अगला कार्यक्रम शुरू हुआ. ये था सफाई का. कहीं से कार्यकर्ताओं ने एक ठेले का इंतजाम किया. फिर सफाई का काम शुरू हो गया. इस दौरान सपा कार्यकर्ता सफाई कम फोटो ज्यादा खिचाते नजर आए.
बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
    सफाई अभियान के दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष फिरोज खान ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा. फिरोज खान ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बीजेपी लाखों रूपये डकार रही है. आज इस देश में लूट खसोट मची है, इसलिए बापू को याद करके मेरी आंखें भर आई. मैं बहुत रोया हूं.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top