तंत्र सिद्धि के लिए महिला ने मासूम बच्ची का पिया खून, मौत

0
Translate News:
     नई दिल्ली।। ओडिशा में एक महिला ने तंत्र मंत्र के चक्कर में चार साल की बच्ची का खून पीकर उसे वहीं तड़पता हुआ छोड़ दिया। यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना ओडिशा के सुंदरगढ़ इलाके के आदिवासी बहुल गांव झुमका गांव की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला काला जादू में सिद्धी पाना चाहती थी।
    रिपोर्ट्स के मुताबिक इंद्राणी साध नाम की एक महिला की चार साल की बेटी शनिवार शाम को घर के बाहर खेलते हुए अचानक लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी तलाश करनी शुरू कर दी। तलाश करते-करते परिजन और ग्रामीण आरोपी महिला के घर के पास पहुंचे तो उन्हें मासूम बच्ची बेहोशी की हालत में टिन के डिब्बे में मिली। बच्ची की गर्दन और पेट पर चोट के निशान और खून के धब्बे थे।
   इसके बाद आनन-फानन में बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की सूचना पर गांव में तनाव फैल गया। फिलहाल किसी भी अनहोनी की आशंका के चलते प्रशासन ने गांव में दो प्लाटून तैनात कर दिया और आरोपी महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
आरोपी बोले
    वहीं आरोपी महिला ने बच्ची के खून पीने के आरोपों से इनकार करते हुए कहा, मुझे कुछ भी पता नहीं है, वह (नवीन साहा, सह आरोपी) शायद उसे मारकर ले आया है, मुझे नहीं पता कि मेरे घर में शव कैसे मिला। मामले को लेकर दूसरे आरोपी नवीन साहा (सह अभियुक्त) ने कहा, ‘मैंने बच्ची को नहीं मारा है, मैं इस घटना के बारे में कुछ भी नहीं जानता, मेरे घर पर मेरे बच्चे और मेरे परिवार के सदस्य मौजूद थे। जबकि गांव वालों के मुताबिक तंत्र मंत्र के चक्कर में ही आरोपी ने बच्ची का खून पिया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top