35 साल की महिला को हुआ 14 साल के लड़के से प्यार, लव स्टोरी थाने लेकर पहुंचा पति

0
Translate News:
   लखनऊ।। एक 35 साल की महिला को 14 साल के लड़के से प्यार हो गया है। मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। इस लव स्टोरी की अच्छी खासी चर्चा है। सवाल ये उठता है कि प्रेम कहानी में पुलिस को हस्तक्षेप क्यों करना पड़ा है।
   पुलिस के अनुसार गांव की एक पैंतीस वर्षीया महिला को गांव के एक चौदह साल के किशोर के साथ प्रेम हो गया। प्रेम संबंध से अनभिज्ञ किशोर भी महिला के साथ पूर्ण रूप से समर्पित हो गया… दोनों मिलने लगे। दोनों की दीवानगी गांव के लोगों से छुपी नहीं रही।
    गांव के लोगों के बीच चर्चा होने पर पति ने पहले तो अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की। फिर लड़के के परिजनों से बातचीत की। फिर भी दोनों के मिलन को नहीं रोक पाया। पति ने पत्नी पर सारी बंदिश लगाई लेकिन सारे प्रयास फेल होने के बाद पति ने पुलिस की सहायता ली।
   पति ने अपनी पत्नी की प्रेम कहानी के सम्बन्ध में पुलिस को लिखित तहरीर देकर सहायता की मांग की। पुलिस ने दोनों को थाने में बुलाकर दोनों पक्षों के बीच लम्बी पंचायत कराई।
   थाने में दोनों ने आपस में प्रेम की बात स्वीकार कर साथ-साथ रहने का अनुरोध किया। चूंकि मामला एक किशोर और महिला के बीच होने के कारण पुलिस भी असहज महसूस कर रही थी। किसी तरह दोनों को समझा बुझा कर घर भेज दिया। फिलहाल दोनों ने आपस में न मिलने का आश्वासन दिया है। इस लव स्टोरी की लोग बड़े चटकारे से चर्चा कर रहे हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top