जब भाजपा नेत्री ने नर्स को जड़ा तमाचा तो उसने भी पकड़ लिया गला
Headline News
Loading...

Ads Area

जब भाजपा नेत्री ने नर्स को जड़ा तमाचा तो उसने भी पकड़ लिया गला

Image result for bjp ki gundagardi    गोरखपुर।। संतकबीर नगर भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष ने जैसे ही नर्स के गाल पर तमाचा जड़ा, वैसे ही बचाव में उतरी नर्स ने इनका गला दबाया। एक घंटे तक इनके बीच विवाद होता रहा। इस दरम्यानc स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई। नर्स द्वारा इनकी बेटी को इंजेक्शन लगाने में हीलाहवाली करने पर यह नौबत आई।
    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैंसर में हुई इस घटना से यहां के डाक्टर सहित अन्य स्टाफ अवाक हो गए। इसकी भनक लगने पर भाजपा के कई कार्यकर्ता भी पहुंचे। पुलिस के हस्तक्षेप से विवाद शांत हुआ, इसके बाद स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को मिलने लगी। धनघटा थानाक्षेत्र के भंडा निवासी भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष 50 वर्षीय सरोज नंदनी पाण्डेय टायफाइड बुखार से पीड़ित अपनी बेटी 17 वर्षीय शिवांगी को लेकर मंगलवार को सीएचसी हैंसर में पहुंची।
     यहां के डाक्टर ने इन्हें 15 नंबर कमरे में जाकर इंजेक्शन लगवाने की बात कहीं। इस पर ये कमरा नंबर-15में पहुंची तो नर्स हीलाहवाली करते हुए इन्हें कमरा नंबर-14 में जाकर इंजेक्शन लगवाने को कहा। यह बात इन्हें नागवार लगी। इस पर सुबह के करीब 11:30 बजे से लेकर दोपहर के 12:30 बजे तक इनके और नर्स के बीच तकरार होने लगा। नर्स भी इनकी बातों पर पलटवार जवाब देती रही। इससे विवाद बढ़ता गया। इसी दरम्यान महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष ने इन पर तमाचा जड़ दिया। इसके जवाब में नर्स ने इनका गला दबाया। इस अस्पताल का एक पुरूष कर्मी नर्स के सहयोग में आ गया। कुछ ही देर महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष के परिवार के सदस्य व इस अस्पताल के अन्य कर्मी भी यहां पहुंच गए। पुलिस के हस्तक्षेप से विवाद खत्म हुआ। इससे एक घंटे तक स्वास्थ्य सेवाएं ठप रही।
    वीडियो रिकार्डिंग कर रहे भाजपाई का मोबाइल तोड़ा सीएचसी-हैंसर में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष व नर्स के बीच हुए विवाद के दौरान वीडियो रिकार्डिंग करने के दरम्यान एक भाजपा कार्यकर्ता का मोबाइल भी तोड़ दिए जाने की बात सामने आई है। बरंडा निवासी भाजपा कार्यकर्ता विजय कुमार चौधरी का कहना है कि वे अपने मोबाइल पर इस घटना की वीडियो रिकार्डिंग कर रहे थे। इसी दरम्यान उनके साथ अभद्रता करते हुए अस्पताल कर्मियों ने उनका मोबाइल छीनकर भूमि पर पटक दिया, इससे उनका मोबाइल टूट गया। इन्होंने धनघटा थाने में इस आशय की तहरीर देकर दोषी अस्पताल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है

Post a Comment

0 Comments