"क़िस्मत रेप के जैसी है, रोक न पाओ तो मजे लो" - सांसद की बीवी

0
Translate News:
    केरल के सांसद हिबी ईडन की धर्मपत्नी अन्ना लिंडा हिडेन ने मंगलवार को एक बिवादित बयान पोस्ट किया था। पोस्ट में लिखा था कि" किस्मत जो है रेप की तरह होती है अगर रोक न पाओ तो इसका आनंद लेना शुरू कर दो"। लिंडा का यह बेतुका पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ लोगों ने पानी प्रतिक्रियाएं भी दी। इतना सब होने के बाद लिंडा को अपने पोस्ट पर ग्लानि हुई फिर उन्होंने ये पोस्ट हटा दिया।
    दरअसल केरल के कोच्चि में उन दिनों बारिश हो रही थी । जिसके वजह से बाढ़ जैसे हालात हो गए थे। और लिंडा ने अपने फेसबुक से दो वीडियो क्लिप शेयर किए थे जिसमे एक आदमी बोट लेकर भरे हुए पानी पर चला रहा था। दूसरे वीडियो में लिंडा के पति हिबी कुछ खाते नज़र आ रहे थे। लोगों का कहना है कि लिंडा ने अपने इस पोस्ट से कोच्चि के लोगों के हालात का मज़ाक उड़ाया है। और एक सांसद की पत्नी होने के साथ-साथ उनको कुछ नैतिक ज्ञान भी होना चाहिए। इस तरह के पोस्ट लोगों के दिलों पर चोट करतें है।
     एक महिला होने के साथ रेप जैसे जघन्य अपराध पर ऐसी टिप्पणी इनको बिल्कुल भी शोभा नहीं देता। इन्होंने खराब किस्मत को रेप से तुलना किया जो इनके मानसिक स्थिति की बोध कराती है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने खूब भला बुरा कहा । फिर बाद में लिंडा ने इस पोस्ट को हटा दिया। 
    आर्या सुरेश नाम के एक यूजर ने कहा कि आप एक लॉ स्टूडेंट रहीं और एक पत्रकार भी आपको यह बिल्कुल शोभा नही देता आपको शर्म आनी चाहिए। आपको बता दें कि हिबी ईडन एनरकुलम लोक सभा सीट से पहले बार सांसद चुने गए थे। इसके पहले वे कांग्रेस सरकार के विधायक भी रह चुकें है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top