केंद्रीय मंत्री मोबाइल हुआ चोरी, मंत्रालय से जुड़े कई गोपनीय दस्तावेज भी थे सेव

0
Translate News:
   पटना।। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का मोबाइल ही चोरी हो गया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का मोबाइल बेगूसराय के रिफाइनरी गेस्ट हाउस से चोरी हुआ है.
    खबर के मुताबिक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रिफाइनरी टाउनसिप में ठहरे हुए थे. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सलाहकार अवनीश ने इस बात को लेकर थाने में इसकी शिकायत की है. अवनीश ने बताया कि गिरिराज सिंह जिस मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं उसमे मेरे नाम की सिम है. थाने में दिए आवेदन में लिखा गया है कि गिरिराज सिंह का सैमसंग S10 मोबाइल चोरी हो गया है.
   थाने में दिए आवेदन के मुताबिक इसी मोबाइल से गिरिराज सिंह अपने ट्वीटर, फेसबुक समते अन्य सोशल साइट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं. आवेदन में यह भी लिखा है इस मोबाइल में मंत्रालय से जुड़े कई गोपनीय दस्तावेज भी हैं.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top