Translate News:
पटना।। मुजफ्फरपुर सेल्टर होम मामले में बिहार सरकार की कार्रवाई शुरू हो गई है। सीबीआई के पत्र पर बिहार सरकार एक्शन में दिख रही है। मुख्यसचिव दीपक कुमार ने गृह अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।सीबीआई ने जिन अफसरों पर कार्रवाई करने को कहा उन पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।
सूत्र के हवाले से खबर मिली है कि मंगलवार को सीबीआई की फ़ाइल बिहार सरकार को मिली है। पत्र में 25 आईएएस अफसर,42 अन्य अफ़सर समेत 52 निजी लोगो पर कार्रवाई की बात कही गई है।
सीबीआई के पत्र के बाद प्रशासनिक महकमें में खलबली मची हुई है।सीबीआई की लिस्ट में कई उस समय के डीएम रहे थे जो वर्तमान में बिहार सरकार के वरीय पदों पर पदस्थापित हैं।
बता दें कि बिहार के 17 शेल्टर होम में यौन शोषण के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने जांच पूरी करके रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी थी. सीबीआई ने बिहार के 25 डीएम और 71 अफसरों पर कार्रवाई की सिफारिश की है ।सीबीआई ने इस संबंध में बिहार के मुख्यसचिव को सीलबंद लिफाफा भेजा था ।उसी लिफाफे में सभी आरोपी तत्कालीन डीएम समेत अन्य पदाधिकारियों के नाम का उल्लेख है।
