महिला विधायक का अनोखा ऐलान, 'एक किलो प्लास्टिक के बदले पाएं 1 Kg चावल'

0
Translate News:
   चित्तूर।। देश को प्लास्टिक मुक्त (Plastic Free) करने की पहल धीरे-धीरे गति पकड़ रही है. एक ताजा उदाहरण में आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ युवजन श्रमिक रायतू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) सरकार से संबंधित एक महिला विधायक ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को एक किलो प्लास्टिक के बदले एक किलो चावल देने का ऐलान किया है. फिल्मस्टार से नेता बनीं आर.के. रोजा (RK Roja) ने कहा कि यह अभियान एक महीने तक चलेगा.
    प्लास्टिक के कचरे से भरे एक नाले की ओर इशारा करते हुए महिला विधायक ने कहा, "हर वार्ड और हर पंचायत से इस तरह के प्लास्टिक कचरे को साफ किया जाना चाहिए. अगर इस तरह का प्लास्टिक मेरे पास लाएंगे तो मैं एक किलो प्लास्टिक के बदले एक किलो चावल दूंगी.''
    एक्ट्रेस से नेता बनी आरके रोजा ने आगे कहा, ''मेरे जन्मदिन (17 नवंबर) से मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी के जन्मदिन (21 दिसंबर) तक को साफ और स्वस्थ भविष्य के लिए ''नो प्लास्टिक- न्यू नागरी'' नाम का यह अभियान चलाया जाएगा.''
    मामूल हो कि फिल्मी दुनिया से राजनीति में आने वाली रोजा आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की नागरी विधानसभा से दूसरी बार विधायक चुनी गई हैं. वह विधानसभा में विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी के आरोपों का बेबाकी से जवाब देने के कारण चर्चा में आई थीं.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top